May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

हनुमान जयंती पर जोराडोल हनुमान मंदिर में भव्य जन्मोत्सव, भक्तिमय माहौल में उमड़ी आस्था

1 min read
Spread the love

हनुमान जयंती पर जोराडोल हनुमान मंदिर में भव्य जन्मोत्सव, भक्तिमय माहौल में उमड़ी आस्था
पत्थलगांव। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जोराडोल पहाड़ स्थित हनुमान मंदिर में भव्य जन्मोत्सव समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां हवन-पूजन, मंगल आरती और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
विधि-विधान से पूजा के उपरांत मंदिर परिसर में भगवा ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मंदिर संस्थापक एवं हनुमान भक्त राजेंद्र अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज फहराया। कार्यक्रम में जगदीश अग्रवाल, श्याम लाल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, पार्षद मनीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक, महिलाएं, बच्चे एवं सनातन संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। पारंपरिक वेशभूषा में भक्तों ने अखंड भजन-कीर्तन कर “जय बजरंगबली” के जयकारों से माहौल को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। साधु-संतों की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा और बढ़ा दी।
कार्यक्रम के अंत में लुदानिया परिवार की ओर से प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.