May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पथलगांव में नन्हे समर्थ पटेल का जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम पुकार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने बालक को  दिया आशीर्वाद

1 min read
Spread the love

थलगांव में नन्हे समर्थ पटेल का जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम पुकार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने बालक को दिया आशीर्वादपथलगांव में नन्हे बालक समर्थ पटेल का जन्मोत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोहर पटेल के सुपुत्र नवीन पटेल एवं पुत्रवधू बीना पटेल को प्रथम पुत्र रत्न की प्राप्ति पर मैरिज गार्डन में भव्य आयोजन किया गया। देव रूपी समर्थ पटेल के प्रथम जन्मदिन पर परिवार, मित्रों और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
जन्मोत्सव का आयोजन सांस्कृतिक और धार्मिक रंगों से सराबोर रहा। बालक समर्थ को बाल-गोपाल के रूप में सजाया गया, वहीं अन्य बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। भजन-कीर्तन, पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में मासूमियत और आनंद की विशेष छटा बिखरी। केक काटने की रस्म के साथ सभी ने नन्हे समर्थ को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राम पुकार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बालक को आशीर्वाद देते हुए कहा, “जन्मदिन मुबारक हो, नन्हे सितारे, तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम्हारी वजह से ही दुनिया में गर्माहट का एहसास होता है।”
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पवन अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, सचिव मनोज तिवारी, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल सहित समाज और नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे नगर के लिए एक यादगार क्षण बन गया, जिसने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक एकता का सुंदर संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.