May 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

खरसिया में पत्रकारों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित खरसिया में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों का सम्मान किया गया

1 min read
Spread the love

रसिया में पत्रकारों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित
खरसिया में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों का सम्मान किया गयाखरसिया के विश्राम गृह में प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज, जिला रायगढ़ द्वारा खरसिया विधानसभा क्षेत्र के पत्रकार साथियों के लिए यह विशेष समारोह आयोजित किया गया। राठौर समाज द्वारा यह पहल समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम है।
समारोह में विषम परिस्थितियों में भी निष्पक्ष पत्रकारिता को जीवित रखते हुए समाज को सच का आईना दिखाने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इससे न केवल समाज में सकारात्मक संदेश गया, बल्कि पत्रकारों के उत्साह और मेहनत को सराहने का अवसर भी मिला।
जिला अध्यक्ष श्री शशि राठौर ने सभी पत्रकार साथियों को राठौर समाज के सहयोग हेतु धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्की सिंह राठौर ने इस अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में 51 यूनिट ब्लड डोनेशन कैंप और डॉक्टर सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर खरसिया सहित जिले भर के अन्य सामाजिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और समारोह की गरिमा को बढ़ाया। आयोजकों की मेहनत और समर्पण के कारण कार्यक्रम सफल रहा। पत्रकार साथियों ने आयोजक राठौर समाज का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन न केवल पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश को भी मजबूत करता है। राठौर समाज की यह पहल निश्चित रूप से अन्य संगठनों और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Open Book

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.