June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के विरोध में रायगढ़ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल का प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

ांग्लादेश में दीपू दास की हत्या के विरोध में रायगढ़ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल का प्रदर्शनरायगढ़ (छत्तीसगढ़):
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा बांग्लादेश में दीपू दास की हत्या की घटना के विरोध में रायगढ़ जिले में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में दीपू दास की नृशंस हत्या की घटना से संपूर्ण हिंदू समाज में रोष है। इस घटना को मानवता पर कलंक बताते हुए उन्होंने कहा कि वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश सरकार और जिहादी आतंकवादियों का प्रतीकात्मक पुतला दहन भी किया गया।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष वरुण सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करे और बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाकर दोषियों को सख्त सजा दिलवाए। साथ ही, वहां रह रहे हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने भी अपने संबोधन में कहा कि यदि समय रहते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव नहीं बनाया गया, तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से भी इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपने की घोषणा की। अंत में सभी ने दिवंगत दीपू दास को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.