May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

तमनार में पुलिस कार्रवाई के बाद भड़के ग्रामीण, लाठीचार्ज व गिरफ्तारी से बढ़ा तनाव

1 min read
Spread the love

तमनार में पुलिस कार्रवाई के बाद भड़के ग्रामीण, लाठीचार्ज व गिरफ्तारी से बढ़ा तनाव
रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक क्षेत्र में जिंदल कोयला खदान के विरोध और कथित रूप से अनुचित जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर चल रही शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल उस समय उग्र हो गई, जब पुलिस ने अचानक कार्रवाई शुरू कर दी। आरोप है कि धरना स्थल पर पहुंची तमनार पुलिस ने बिना पूर्व सूचना के आंदोलन में शामिल ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को जबरन गिरफ्तार करना शुरू किया तथा लाठीचार्ज भी किया।
इस कार्रवाई में कई ग्रामीणों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धरना स्थल पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे थे, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई ने हालात को बिगाड़ दिया।
इसी दौरान एक और दर्दनाक घटना सामने आई। धरना स्थल के पास एक साइकिल सवार ग्रामीण को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की खबर फैलते ही आंदोलनरत ग्रामीण और अधिक भड़क गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस बल प्रयोग कर आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहा है, जबकि प्रशासन का पक्ष अभी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.