June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

खरसिया से बड़ी खबर: अवैध प्रवासियों पर पुलिस का शिकंजा, पठानपारा से छह संदिग्ध गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

खरसिया से बड़ी खबर: अवैध प्रवासियों पर पुलिस का शिकंजा, पठानपारा से छह संदिग्ध गिरफ्तार

रायगढ़। खरसिया में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह संदिग्ध अप्रवासियों को धर दबोचा है। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े और उनकी टीम ने नगर के पठान पारा क्षेत्र में दबिश देकर यह कार्रवाई की।

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पठान पारा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग बिना वैध दस्तावेजों के निवास कर रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की और छह संदिग्ध अप्रवासियों को हिरासत में लिया। सभी को थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है और उनके दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी व्यक्ति बिना किसी वैध अनुमति और पहचान पत्र के नगर क्षेत्र में रह रहे थे। उनकी गतिविधियों और आने के उद्देश्यों की भी पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने बताया कि संदिग्धों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नगर में अवैध रूप से रह रहे अन्य अप्रवासियों की भी सघन जांच जारी है।

नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस की यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.