October 15, 2025

dainik

RAIGARH ANCHAL

प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

Spread the love

्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स

हमें नई ऊर्जा व एकजुटता के साथ कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करना है मनोज सागर यादव

पार्टी चाहे किसी को भी टिकट दे, हमें पार्टी हित में पूरी निष्ठा से काम करते हुए अपने प्रत्याशी को विजयी बनाना है। आरती सिंह

पत्थलगांव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सुश्री जरिता लेतफलांग ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा व एकजुटता के साथ आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनावों में पूरी ईमानदारी से कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पार्टी हित में काम करने की अपील करते हुए उम्मीद जताई है कि एक बार पुनः कांग्रेस की नगर पालिका व जिला पंचायत मे अध्यक्ष बनाने में आप कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। सह प्रभारी जरिता कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए हरियाणा पंचायती धर्मशाला पत्थलगांव मैं आयोजित बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आप सब की एकजुटता व निष्ठापूर्वक किए गए कार्यों की वजह से पार्टी को मजबूती मिलेगी और सही मायने में वही आपकी विशिष्ट पहचान होगी। सुश्री जरिता ने पार्टी संगठन के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों से बैठक में शामिल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उम्मीद जताई है कि उनकी कड़ी मेहनत व लगन से पत्थलगांव नगर पालिका अध्यक्ष एवं पत्थलगांव व पत्थलगांव जनपद अध्यक्ष जिला अध्यक्ष में पूर्ण बहुमत से पार्षद और जनपत पंचायत जिला पंचायत को विजय प्राप्त होगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुश्री जरिता जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए आगामी स्थानीय चुनावों के मद्देनगर बैठकें ले रही हैं।
उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त लोगों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हम सब को पूरी एकजुटता से पंचायतों और नगरीय निकाय के चुनावों हेतु कार्य करने की जरूरत है ताकि सभी क्षेत्रों में विकासोन्मुखी कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके। आगामी नगरीय निकाय व पंचायती चुनावों की दृष्टि से सह प्रभारी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में लगातार बैठकें करते हुए कांग्रेसजनों में नई ऊर्जा का संचार किया जा रहा है। . . पूर्व कैबिनेट मंत्री राम पुकार सिंह ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद कभी भी स्थानीय निकायों व पंचायतों व जिला आदि के चुनावों की घोषणा की जा सकती है। ऐसी स्थिति में आपको यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि एक वार्ड से पार्टी का टिकट हासिल करने के लिए एक से अधिक दावेदार हो सकते हैं जिनमें से किसी एक को ही टिकट मिल सकेगा। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दें, उसको पूर्ण समर्थन देते हुए पूरा सहयोग करना है और उसको विजयी बनाने के लिए पूरी ईमानदारी व मेहनत से काम करना है। किसी भी वार्ड में पार्षद अथवा किसी भी कार्यकर्ता के साथ सैद्वान्तिक अथवा वैचारिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन हर स्तर पर आपको संवाद जारी रखना है और व्यक्तिगत मतभेदों को भूलकर पार्टी हित को सर्वोपरि स्थान देना है।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता व पार्षदों ने अपने विचार व्यक्त किए और चुनावी रणनीति के तहत महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सागर यादव जिनकी सराहना की गई और जरिता द्वारा नोट भी किया ओर ने भी बैठक को संबोधित किया तथा अपने-अपने सुझाव ब्यक्त कि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. पवन अग्रवाल पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य चंद्रशेखर त्रिपाठी जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया प्रदेश कांग्रेस सचिव सुश्री रत्ना पैकरा किसान कांग्रेस नेता अतुल त्रिपाठी पार्षद सतीश अग्रवाल पार्षद मेरी तिर्की जनपद सदस्य अजय राजपूत नंदलाल यादव मारसेल एक्का ने दिये। . . . कांग्रेसजऩो ने पहुंचने पर जरिता लेतफलांग का आत्मीय स्वागत की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पगुच्छ प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत उद्बोधन पूर्व मंडी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने किया तथा मंच का संचालन जिला सचिव हंसराज अग्रवाल ने किया
इस दौरान पत्थलगांव विधानसभा स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.