May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रायगढ़ जिले के तमनार में 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन

1 min read
Spread the love

रायगढ़ जिले के तमनार में 10 दिसंबर को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन

रायगढ़ जिले के तमनार तहसील के ग्राम मूडागांव में 10 दिसंबर 2024 को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में पेसा कानून, ग्राम सभा वन विधेयक, कानून 170 ख एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में कोयला प्रभावित गांवों में हो रहे मानवाधिकार हनन के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन में विशेष रूप से कोयला प्रभावित क्षेत्र के 40 गांवों के ग्रामीण, महिला-पुरुष, युवा और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इन गांवों में मुडागाव, सराईटोला, पाता, गारे, पेलमा, उरवा, जरहीडीह, सक्ता, कोसमपाली, सरसमाल, मीलूपारा, बजरमूडा, डोलेसरा, कुंजेमूरा समेत अन्य कोयला प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीण शामिल होंगे।

यह सम्मेलन ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य कोयला खनन के कारण आदिवासी समुदाय और अन्य स्थानीय निवासियों के अधिकारों का उल्लंघन रोकने और उनके हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में इन गांवों के लोग अपनी समस्याओं और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एकजुट होंगे।

समाज के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिनिधि इस अवसर पर पेसा कानून और आदिवासी अधिकारों के विषय में अपनी बातें रखेंगे और कोयला खनन के कारण हो रहे पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य मानवाधिकार के उल्लंघन के खिलाफ संघर्ष को मजबूती प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.