June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव द्वारा आभार जताएं जाने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा धन्यवाद टी एस सिंहदेव जी

1 min read
Spread the love

कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव द्वारा आभार जताएं जाने पर वित्त मंत्री ओपी ने कहा धन्यवाद टी एस सिंहदेव जी…

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने जताया विष्णु देव साय सरकार का आभार

रायगढ़ :- भूपेश सरकार मे स्वास्थ्य मंत्री रहे टी एस सिंहदेव ने अंबिकापुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण के लिए ₹108 करोड़ की राशि की अनुमति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी के प्रति आभार जताते हुए कहा सरगुजा क्षेत्र में इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूर्ण होने के बाद अंचलवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा सरकार आने के बाद 13 दिसंबर को पत्राचार के माध्यम से इस प्रस्तावित राशि को स्वीकृति देने हेतु विष्णु देव साय सरकार को पत्र लिखा था। जिस पर विष्णु देव साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के लिए विष्णु देव साय सरकार दलगत राजनीति से परे निर्णय ले रही है।
विष्णु देव साय सरकार के इस प्रयास से जन साधारण की सुविधा और सुरक्षित जीवन की नींव मजबूत बनेगी। टी एस सिंहदेव के आभार जताएं जाने पर वित्त मंत्री विधायक ओपी ने कहा धन्यवाद श्री टी एस सिंहदेव जी…हम सामूहिक प्रयास से छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्थाये मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि आम जनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.