June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रोटावेटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

1 min read
Spread the love

, रोटावेटर की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

धरमजयगढ़ — धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर में एक दर्दनाक हादसे में एक नाबालिग बच्चे की जान चली गई। यह दुर्घटना दिनांक 10 नवंबर 2024 को सुबह लगभग 10 बजे घटी। जानकारी के अनुसार जय मंडल, जो कि ट्रैक्टर मालिक का 13 वर्षीय बेटा था, अपने पिता के ट्रैक्टर चालक के साथ किसी निजी भूमि में जुताई कार्य के लिए गया था। कार्य के दौरान जब जय मंडल ट्रैक्टर के पीछे से उस पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीधे रोटावेटर की चपेट में आ गया। इस भयावह घटना में जय का शरीर रोटावेटर के अंदर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। इस दुर्घटना से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई और जय के परिवार में मातम छा गया। घटना के बारे में सुनते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए, और लगभग दो घंटे तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दुर्घटना की खबर तेजी से गांव और आस-पास के इलाकों में फैल गई।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर जांच-पड़ताल की और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को जय के परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे ने ग्रामीणों में गहरी उदासी और चिंता उत्पन्न कर दी है, क्योंकि ट्रैक्टर से जुड़े काम में बच्चों की सुरक्षा एक गंभीर विषय बनकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.