April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

धर्मांतरण किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा :- उमेश अग्रवाल

Spread the love

धर्मांतरण किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा :- उमेश अग्रवाल

धर्मांतरण का बढ़ती घटनाओं पर जिला भाजपा अध्यक्ष ने चिंता जताई

धर्मांतरण करने वाले को जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा प्रदेश में अब कांग्रेस सरकार बदल गई

रायगढ़ :- धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने धर्मांतरण करने में शामिल लोगों को दो टूक कहा कि प्रदेश में अब कांग्रेस सरकार बदल चुकी है और विष्णु देव साय सरकार आ गई है जो किसी भी कीमत पर धर्मांतरण को स्वीकार नहीं करेगी। भारतीय न्याय संहिता के तहत भी धर्मांतरण को संज्ञेय अपराध माना गया है और कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए। युवा भाजपा नेता ने कहा धर्मांतरण संवेदनशील मुद्दा है भाजपा इस मुद्दे को सख्ती से निपटना जानती है। धर्मांतरण में शामिल लोग समय रहते चेत जाए अन्यथा इसका दुष्परिणाम झेलने तैयार रहे। शिक्षा और स्वास्थ्य की आड़ में प्रार्थना सभा कर धर्मांतरण किया जा रहा है। बटेंगे तो कटेंगे बयान को दोहराते हुए कहा हिंदुत्व को कमजोर करने के लिए ईसाई मिशनरियां धर्मांतरण पर मिशन की तरह कार्य कर रही है भोले भाले हिंदू धर्म से जुड़े लोगो को चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा का प्रलोभन देकर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण किया जा रहा । भाजपा यह गैर कानूनी कार्य स्वीकार्य नहीं करेगी। बढ़ते धर्मांतरण पर सख्ती से रोक लगाने की आवश्यकता जताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा आस पास धर्मांतरण से जुड़े संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल सूचित करे जिससे धर्मांतरण की गतिविधियों पर कानून सम्मत रोक लगाई जा सके।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.