June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बरकट्ठा में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

1 min read
Spread the love

बरकट्ठा में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

झारखंड के बरकट्ठा स्थित गैड़ा हाई स्कूल मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी पहुँचे। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और जनसभा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। ओपी चौधरी ने मंच, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया ताकि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ओपी चौधरी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर सभी तैयारियों का विस्तृत विवरण लिया और सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से हो। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी की जनसभा से जनता में उत्साह है, और यह जनसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक विशेष अवसर है। उन्होंने जनता से इस सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की और बताया कि गृह मंत्री के भाषण में अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जो राज्य और क्षेत्र के विकास के लिए सहायक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.