April 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पुसौर पुलिस ने महिला और उसके बेटे से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

Spread the love

पुसौर पुलिस ने महिला और उसके बेटे से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

     *01 नवंबर, रायगढ़* । पुसौर थाना क्षेत्र के बड़े भंडार गांव में महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। इस घटना को लेकर कल दिनांक 31 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी श्रवण सारथी (39 वर्ष), पिता चैतराम सारथी, निवासी बड़े भंडार, ने पुसौर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

      प्रार्थी श्रवण सारथी ने शिकायत में बताया कि दिनांक 31 अक्टूबर 2024 को दोपहर लगभग 3 बजे गांव का ही लक्ष्मी सारथी शराब के नशे में उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। जब उसकी मां श्रीमती ननकी बाई ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया, तो लक्ष्मी सारथी के साथ उसका भाई भागीरथी सारथी और साथी सोनकेश्वर सारथी एवं विजय सारथी भी वहां पहुंचे। चारों ने मिलकर मां-बेटे के साथ दुर्व्यवहार किया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव के दौरान लक्ष्मी सारथी ने श्रवण सारथी पर चाकू से वार किया, जिससे उसके गर्दन और गाल पर गहरी चोटें आईं। मारपीट की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 256/2024 धारा 296, 351(2), 115235 बीएस का अपराध पंजीकृत किया गया

      घटना की सूचना पर पुसौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए श्रवण सारथी और उसकी मां का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें धारदार हथियार से वार की पुष्टि हुई। प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1) बीएनएस विस्तारित कर विवेचना के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों - लक्ष्मी सारथी पिता सोनकेश्वर सारथी (35 वर्ष), विजय सारथी पिता सोनकेश्वर सारथी (33 वर्ष), और सोनकेश्वर सारथी पिता कायतराम (72 वर्ष), तीनों निवासी बड़े भंडार, थाना पुसौर को हिरासत में लिया। 

      पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और डंडे को भी जप्त किया, मामला गैर जमानती अपराध होने से आरोपियों का रिमांड लेने न्यायालय पेश किया गया। घटना की विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक डोल नारायण साव, और आरक्षक ओश्निक विशवाल की विशेष भूमिका रही है।
Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.