3 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा एवं मिलन समारोह कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बैठक 25 अक्टूबर को

3 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा एवं मिलन समारोह कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बैठक 25 अक्टूबर को
चित्रगुप्त पूजा एवं मिलन समारोह के आयोजन को लेकर बैठक की सूचना 25 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजे समाज के कोषाध्यक्ष मीनूराम बोहिदार के निवास, तुर्कापारा, केलो मरीन ड्राइव रोड, रायगढ़ पर रखी गई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 3 नवंबर को होने वाले चित्रगुप्त पूजा एवं मिलन समारोह कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने की योजना तैयार करना है। कर्ण महान्ति कायस्थ समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाज के प्रबुद्ध जनों से इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
हालांकि, इस कार्यक्रम की सूचना एक दैनिक अखबार में प्रकाशित हुई थी, जिसमें त्रुटिवश 25 अक्टूबर 2024 को भाई दूज के अवसर पर श्री चित्रगुप्तजी का पूजन एवं मिलन समारोह कार्यक्रम के आयोजन की बात लिखी गई है। वास्तव में, इस दिन केवल बैठक आयोजित की जा रही है, जबकि पूजा का मुख्य आयोजन 3 नवंबर को होना है।

