June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

श्रीमद्भागवत भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

1 min read
Spread the love

श्रीमद्भागवत भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

कोसीर।ग्राम साल्हे में कार्तिक पूण्य मास में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की भक्तिमय बयार बह रही है और क्षेत्र वासी कथा रस पान कर पूण्य के भागी बन रहे है इसी कड़ी में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े भी साल्हे पहुँची और श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर उन्होंने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया और भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर समस्त ग्राम व क्षेत्र वासियों के मंगल कामना की और उपस्थित भक्तजन को संबोधित कर कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है साथ ही कथा के आयोजन से सभी एकजुट होते हैं और कथा रसपान कर पूण्य के भागी बनते हैं जो खुशी की बात है मैं भगवान राधा कृष्ण से प्रार्थना करती हूं कि सभी मनोकामना पूर्ण हो इस अवसर पर साथ में विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े, भाजपा नेता भरत जाटवार ,बरत साहू,कलश साहू,लोकनाथ साहू,गंगाराम साहू
एवं स्थानीय जनप्रतिनिधीगण व भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.