June 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

मुक बधिर युवक को हैवानों ने ज़िंदा जलाया

1 min read
Spread the love

-मुक बधिर युवक को हैवानों ने ज़िंदा जला दिए जाने का अंदेशा

पत्थलगांव जशपुर जिले के पत्थलगांव के नजदीक ग्राम मे 24 साल के मूक-बधिर युवक को हैवानों ने पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला देने का मामला सामने आ रहा है।मूक-बधिर युवक गंभीर हालत में  रायपुर में भर्ती है। युवक का नाम पत्थलगांव के ग्राम बूढ़ाडांड बंगला पारा निवासी प्रेम साय राठिया है जिसके पिता भरत राठिया के निधन पश्चात उसकी मां उसका भरन पोषण कर रही थी। खबर है कि नजदीकी ग्राम डुडूंगजोर में शुक्रवार की रात नाटक कार्यक्रम को देखने गए मूक-बधिर युवक प्रेम की सुबह डुडूंगजोर गांव में ही संदिग्ध हालत में पूरा शरीर जला हुआ सड़क किनारे पड़ा मिला था। इसके बाद परिजनों ने आनन फानन में गंभीर हालत में उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां से उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया बतादे की उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर से रायपुर रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज जारी है। गांव में चर्चा है की मुख बधिर युवक की नाटक देखने के दौरान गांव के ही कुछ लड़कों से विवाद हो गया जिसके बाद लड़कों द्वारा उसे पेट्रोल डालकर जला दिया गया होगा। बहरहाल घायल के मुख बधिर होने की स्थिति में मामले की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल सका है हालांकि मुख बधिर युवक का शरीर जिस तरह से पूरी तरह जला है शरीर पर पेट्रोल डालकर जलाए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। दूसरी तरफ घायल की नाजुक स्थिति में इलाज के लिए दौड़ भाग कर रहे परिजन भी इस मामले में किसी प्रकार की छानबीन नहीं कर सके है उनका पूरा ध्यान बच्चे की जान बचाने में है, स्थिति संभलते ही परिजन इस मामले में पतासाजी कर कारवाई हेतु शिकायत दे सकते है।फिलहाल अस्पताल की तस्दीक पर पत्थलगांव पुलिस में युवक के जले जाने से इलाज की सूचना दर्ज की गई है। मुख बधिर युवक का पूरा शरीर कैसे जला यह जांच का विषय है युवक जब जल रहा था तो गांव के लोग कहा थे। गंभीरता से पूछताछ एवं जांच पड़ताल में इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.