April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना धरमजयगढ़ और चौकी रैरूमाखुर्द का वार्षिक निरीक्षण

Spread the love

पुलिस अधीक्षक ने किया थाना धरमजयगढ़ और चौकी रैरूमाखुर्द का वार्षिक निरीक्षण

गंभीर अपराधों की समयसीमा में जांच के निर्देश, बेहतर ड्यूटी के लिए जवानों को किया प्रोत्साहित

   *16 अक्टूबर, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने आज थाना धरमजयगढ़ और चौकी रैरूमाखुर्द का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान थाना धरमजयगढ़ में  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी, निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर (थाना प्रभारी धरमजयगढ़), उप निरीक्षक मनीष कांत (चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द) और थाने के अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
      निरीक्षण की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक को सशस्त्र जवानों ने सलामी दी, पुलिस अधीक्षक ने बेहतर टर्न आउट के लिए कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों की राइफल एक्सरसाइज देखी और राइफलों की नियमित सफाई के निर्देश दिए।
     निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, मर्ग, शिकायतें और जप्ती माल की गहन समीक्षा की गई। गंभीर अपराधों और शिकायतों पर विशेष ध्यान देते हुए पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थाने के जरायम रजिस्टर, ग्राम अपराध पुस्तिका, माल खाना, बंदी कक्ष, और अन्य रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया।
         इसके अलावा, थाना परिसर की भूमि की जानकारी ली गई और एसडीओपी और थाना प्रभारी को भूमि का पुनः सीमांकन कराकर बाउंड्री निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव पीडब्लुडी को भेजने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाने में कर्मचारियों के लिए नए बैरक का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है, जिसका निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा।
    निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत और ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी को बेहतर ड्यूटी करने और थाने में आने वाले हर व्यक्ति से सद्भावपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए। धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए इसे नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के अंत में, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने थाना परिसर में वृक्षारोपण किया और पौधों की उचित देखभाल का निर्देश दिया। निरीक्षण दौरान एसपी स्टेनो अशोक देवांगन, रीडर प्रधान आरक्षक हीरा सिदार भी उपस्थित रहे ।
Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.