April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

भवप्रीता गरबा नाइट्स का हुआ भव्य समापन

Spread the love

भवप्रीता गरबा नाइट्स का हुआ भव्य समापन
प्रिंसेस बनी गरबा क्वीन.. रेहान बने गरबा किंग.. आव्या जैन बनी गरबा किड…
मातारानी के नौ रूप के हुए दर्शन…
प्रतिदिन नये थीम के साथ उतरते थे भवप्रीता डांस एकेडमी के बच्चे….
समापन के बाद हुआ भव्य भंडारा….

रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय भवप्रीता गरबा नाइट्स का भव्य समापन हुआ। पंडित रवि भूषण शास्त्री, समाज सेवी महावीर अग्रवाल पूर्व पार्षद शाखा यादव समेत काशी से आये गुरूजी के शिष्यों की गरिमामई उपस्थिति में भवप्रीता गरबा नाइट्स का समापन हुआ। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन नये थीम को तवज्जो दी जाती थीं। छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में गरबा. पंजाबी वेशभूषा में गरबा बंगाली पोशाक में अष्टमी का गरबा. मातारानी के लाल वस्त्रो में गरबा यहाँ पर आयोजित होते थे। इस आयोजन स्थल में बच्चे प्रतिदिन आकर जमकर मातारानी को आराधना करते थे। सर्वप्रथम मातारानी की आरती की जाती थीं. ब्राह्मण समाज की प्रमुख भारती दीपक पाण्डेय. प्रो अम्बिका वर्मा.कल्पेश पटेल श्रीमती रम्भा कल्पेश पटेल. सलीम नियारिया देवेंद्र साहू. समाज सेवी भाई महावीर अग्रवाल. गुरूपाल भल्ला. अपेक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा मनोज गोयल. कुलदीप नरसिंह मातारानी की आरती करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

नवमी को हुआ समापन

भवप्रीता डांस एकेडमी द्वारा आयोजित भवप्रीता गरबा नाइट्स का समापन नवमी को हुआ। सर्वप्रथम माँ दुर्गा के नवरूप में एकेडमी के बच्चे सजकर साक्षात् गरबा स्थल में पधारे अपेक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा मनोज गोयल ने सभी माताओ को पुष्प बरसाकर गरबा स्थल में लाया और सभी की आरती की साथ ही गुरूपाल भल्ला ने भी सभी माताओ की आरती की। माता महालक्ष्मी मंदिर और नरसिंह मंदिर के संचालक. ज्योतिष शास्त्र के प्रकांड विद्वान् पंडित रवि भूषण शास्त्री समाजसेवी भाई महावीर अग्रवाल पूर्व पार्षद शाखा यादव और काशी से आये गुरूजी के शिष्यों की गरिमामई उपस्थिति में इस आयोजन का भव्य समापन हुआ। पंडित रवि भूषण शास्त्री जी ने मन्त्रोंचार कर पूरे क्षेत्र में शुद्धता का प्रसार किया उनके बाद काशी से आये उनके शिष्यों ने भी मन्त्रोंचार कर वातावरण और भी सात्विक बना दिया तत्पश्चात सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। शाखा यादव ने कहा साकेत भाई का पूरा परिवार पुरे शिद्द्त से जुटकर इतना बड़ा आयोजन सम्पन्न करवाते है बधाई के पात्र है शाखा यादव ने यहाँ तक कहाँ की शहर की बेटियों को खेल के मैदान में लाने का भी श्रेय साकेत पाण्डेय को जाता है वो महिला क्रिकेट के माध्यम से शहर की बेटियों को एकत्र कर खेल के मैदान में लाने में सफल हूये है। पंडित रवि भूषण शास्त्री ने कहाँ की जो निरंतर चलता रहे उसका नाम साकेत पाण्डेय है उनकी पत्नी दिव्या साये की तरह उनका साथ निभाती है और उनके सुपुत्र आँजनेय और सुपुत्री अनंता भी उनका भरपूर साथ देते है।
इसके बाद एवार्ड समारोह प्रारम्भ हुआ. स्टेशन चौक के ख्यातिलब्ध शख्सियत कुलदीप नरसिंह ने सभी बच्चों के उपहार की व्यवस्था की बेस्ट किड का उपहार रविश स्टेशनरी की तरफ से था। एक्सप्रेशन क्विन प्रियंका राठौर. एक्सप्रेशन क्विन किड आन्या जिंदल. बेस्ट स्माइल सृष्टि अग्रवाल. ऐनर्जेटिक डांस सीनियर मिष्टी जोगी. इनर्जेटिक डांस ज्यूनियर आरुषि अग्रवाल. बेस्ट मूव किड भूमिका सोनवानी.बेस्ट मूव ज्यूनियर आन्वी केड़िया. बेस्ट ड्रेस अप अंशी अग्रवाल. बेस्ट ड्रेस अप किड आरसी अग्रवाल. बेस्ट मूव सीनियर आशिता गुप्ता. बेस्ट मेक अप किड देवांशी ठेठवार. बेस्ट मेक अप ज्यूनियर माही शर्मा. ब्यूटी क्विन चारु खिलवानी. ब्यूटी क्विन किड आव्या जिंदल. परफ़ार्मर ऑफ़ द डे किड अन्वी मित्तल. परफ़ार्मर ऑफ़ द डे ज्यूनियर रिया केसरी. बेस्ट मूव ओपन रजनी निराला. डांडिया किड आव्या जैन. डांडिया किंग रेहान अली. डांडिया क्विन प्रिंसेस कुमारी गुप्ता बने। आभार प्रदर्शन गरबा आयोजक दिव्या पाण्डेय ने किया समापन समारोह का सफल मंच संचालन उभरते हुए युवा एंकर आँजनेय पाण्डेय ने किया।पुरस्कार वितरण के उपरांत भव्य भंडारा स्व देवेश की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। भाई कुलदीप नरसिंह के द्वारा शुभारम्भ किया गया जो रात्रि साढ़े बारह बजे तक चला।
गरबा देखने आये सभी दर्शकों ने मातारानी के भक्तो ने पूरे नौ दिन गरबा करने वाले बच्चियों का उत्साहवर्धन किया.

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.