April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

अवैध शराब के विशेष अभियान में कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब निर्माण पर छापा, 35 लीटर शराब बरामद, महुआ पास का नष्टीकरण, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अवैध शराब के विशेष अभियान में कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब निर्माण पर छापा, 35 लीटर शराब बरामद, महुआ पास का नष्टीकरण, दो आरोपी गिरफ्तार

   *04 सिंतबर, रायगढ़* । अवैध शराब के खिलाफ अभियान को और सख्त बनाते हुए, एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम उसरौट में अवैध महुआ शराब निर्माण और बिक्री की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने महुआ शराब के उत्पादन में उपयोग किए जा रहे महुआ पास का नष्टिकरण कर, अलग-अलग 02 कार्रवाई में दो आरोपियों से अवैध महुआ शराब बरामद की।

     पहली कार्रवाई में, पुलिस टीम ने ग्राम उसरौट में अश्विनी कुमार चौहान उर्फ छेदीलाल (उम्र 47 वर्ष) को उसके घर के सामने एल्युमीनियम के कुंडे में 17 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1700 रुपये) के साथ पकड़ा। अश्विनी ने स्वीकार किया कि वह शराब को विक्रय के लिए रखे हुए था, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। 

     दूसरी कार्रवाई में, पुलिस ने दिलबोध सारथी (उम्र 39 वर्ष) को उसके घर के पीछे सुअर शेड के बगल में 18 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1800 रुपये) के साथ पकड़ा। दिलबोध ने भी स्वीकार किया कि वह शराब को बिक्री के लिए रखे हुए था, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। 

   दोनों आरोपियों के कृत्यों को अपराध धारा 34(2), 59ए आबकारी एक्ट के तहत पाते हुए, उन्हें मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और डीएसपी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ सहायक उप निरीक्षक हेमसागर पटेल, प्रधान आरक्षक शंकर राम कालो, आरक्षक संदीप कौशिक, चंद्रेश पांडेय, राजेश खंडे, संजय केरकेटा, शिवा प्रधान, संजीव पटेल और मनोज जोल्हे शामिल रहे। इस मुस्तैद कार्रवाई से जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर कड़ा प्रहार हुआ है, जो आगे भी जारी रहेगी ।
Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.