April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ऑपरेशन मुस्कान में जूटमिल पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब : नाबालिग को भगा ले जाने वाला युवक पॉक्सो एक्ट में गया जेल

Spread the love

ऑपरेशन मुस्कान में जूटमिल पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब : नाबालिग को भगा ले जाने वाला युवक पॉक्सो एक्ट में गया जेल

       *04 सिंतबर, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत जूटमिल पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस अभियान के तहत जूटमिल थानाक्षेत्र से गुम हुई नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया है।

     मामला 29 अगस्त 2024 का है, जब जूटमिल थाना में एक स्थानीय निवासी ने अपनी नाबालिग बेटी के 28 अगस्त को बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, 28 अगस्त की सुबह करीब 11:00 बजे लड़की अपनी सहेली को बुक देने कहकर घर से निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले रिश्तेदारों और स्कूल में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रिपोर्टकर्ता ने संदेह जताया कि उनकी बेटी आकाश सारथी नाम के एक युवक के साथ बातचीत करती थी, और संभवतः वह उसे बहला - फुसलाकर भगा ले गया है।

    पुलिस द्वारा गुम बालिका और संदिग्ध की पतासाजी की गई, जिसके दौरान 01 सितंबर 2024 को जूटमिल क्षेत्र में बालिका को दस्तयाब किया गया। बालिका ने बताया कि आकाश सारथी उसे शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था और उसका शारीरिक शोषण किया।  इस गंभीर मामले में जूटमिल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 382/24 के तहत धारा 137(2) बीएनएस, धारा 87, 64 (2) (ड), 65(1) बीएनएस, और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत आकाश सारथी (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर 02 सितंबर 2024 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

  इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, और हमराह स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक और नाबालिग को सुरक्षित घर लौटाने में सफलता पाई।
Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.