April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता: बोर पंप चोरी के आरोपी को पकड़ा, ₹12,000 का पंप बरामद

Spread the love

चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता: बोर पंप चोरी के आरोपी को पकड़ा, ₹12,000 का पंप बरामद

   *04 सिंतबर, रायगढ़* । चक्रधरनगर पुलिस ने बोर पंप चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए पंप को बरामद कर लिया है। पंप चोरी की रिपोर्ट 02 सितंबर 2024 को थाना चक्रधरनगर में रामकुमार भगत (उम्र 51 वर्ष), निवासी लोईंग खडियापारा ने थाने और मौखिक रूप से दर्ज कराया था । रामकुमार भगत ने बताया कि घटना 31 अगस्त 2024 की है, जब रायगढ़ में अपने काम से गए हुए थे। इसी दौरान, उनके किरायेदार ने गांव का करण माझी उनके घर के बाथरूम में घुसकर 1 HP का बोर पंप करते देखा और रामकुमार को बताया, रामकुमार जब घर पहुंचा, तो उन्होंने पाया कि बाथरूम में रखा पंप गायब था।

  रामकुमार ने 01 सितंबर 2024 को करण माझी से संपर्क किया और पंप वापस करने की मांग की, लेकिन करण ने पंप लौटाने का वादा करके भी उसे नहीं लौटाया। इसके बाद रामकुमार ने थाना चक्रधरनगर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी करण माझी के खिलाफ अप.क्र. 407/2024 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। 

     थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने स्टाफ के साथ लोईंग गांव में दबिश दी और करण माझी (उम्र 42 वर्ष) को हिरासत में लिया। आरोपी के मेमोरेंडम बयान में उसने पंप चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 HP का बोर पंप, जिसकी कीमत 12,000 रुपये है, बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया। निरीक्षक प्रशांत राव के हमराह कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उदय सिदार व हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही ।
Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.