April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

दुकान की छत तोड़कर नकदी समेत सामानों की चोरी

Spread the love

दुकान की छत तोड़कर नकदी समेत सामानों की चोरी

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरोपी पर केस दर्ज

धरमजयगढ़:- धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रैरुमा चौकी क्षेत्र में एक किराना दुकान की छत तोड़कर नकदी समेत अन्य सामानों की चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2) और धारा 331(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना को लेकर प्रार्थी ने पुलिस को बताया है कि गनपतपुर में परिवार के साथ रहता हूँ ग्राम गनपतपुर चौक पास स्वयं का सोनी जनरल स्टोर नाम का किराना दुकान संचालित किया हूँ, जिसमें सामान बिकी करने का काम करता हूँ और दुकान अन्दर सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगवाया हूँ। दुकान को रोज की तरह दिनांक 28 अगस्त की सुबह 07 बजे खोला था और रात्री में करीब 08 बजे दुकान बंद कर गांव में ही मेरा दूसरे घर में रहने चला गया था। अगले दिन 29अगस्त को सुबह आकर मेरा दुकान खोलकर देखा तो अन्दर रखा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। चेक किया तब किराना सामान साबुन, मिक्चर पैकेट, सेंट इत्यादी सामान एवं काउण्टर डेस्क में रखे करीब 3,000/- रुपये, कुल 5 हजार रुपये को रात्रि में कोई अज्ञात चोर दुकान का सिलिंग अलबेस्टर तोड़कर सामान चोरी कर ले गया है। सीसीटीवी चेक करने पर अस्पष्ट एक ब्यक्त्ति दिख रहा है। जो मुझे शंका है कि गांव का मनोज कुमार चौहान पिता महेश राम चौहान उम्र करीब 30 वर्ष द्वारा उक्त सामान चोरी किया गया होगा। प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी मनोज कुमार चौहान के खिलाफ धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.