April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

जिज्ञासा दुबे ने फिर बढ़ाया जिले का मान

Spread the love

जिज्ञासा दुबे ने फिर बढ़ाया जिले का गौरव, प्रणवम महोत्सव में लहराया परचम

नृत्य व संगीत कलाओं के 22 श्रृंखलाओं की दी गई प्रस्तुति

कुड़ेकेला:-बिलासपुर में अयोजित पाँच दिवसीय प्रणवम महोत्सव में रायगढ़ की बेटी जिज्ञासा दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से क्षेत्र का मान बढ़ाया है। साई नृत्य निलयम संस्थान द्वारा प्रणवम महोत्सव के तीसरे संस्करण की शुरुआत 30 अगस्त शुक्रवार को कोनी रोड में स्थित कृषि महाविद्यालय में की गई। जिसमें 10 राज्यों से लगभग 1050 प्रतिभागी भाग लेकर नृत्य एवं संगीत के विभिन्न कलाओं जैसे भरतनाट्यम, कत्थक, कुचिपुड़ि, ओडिसी, हिन्दुस्तानी संगीत, क्लासिकल संगीत आदि नृत्य एवं संगीत कलाओं की 22 श्रेणी में 5 दिनों तक प्रस्तुति दी। इस अयोजन में रायगढ़ जिले की बेटी जिज्ञासा दुबे ने प्रथम स्थान कर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व भी जिज्ञासा ने प्रथम प्रयास में ही बिलासपुर में ही प्रथम स्थान हासिल किया था। ये इनका दूसरा कॉम्पिटिशन था और इसमें भी वह प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रही हैं।

छाल क्षेत्र की मेधावी छात्रा 07 वर्षीय जिज्ञासा दुबे रायगढ़ जिला के एक छोटे से गाँव नवापारा की रहने वाली हैं। उनके पिता विनोद कुमार दुबे का मोबाइल रिपेयर का व्यवसाय है। बीते साल जनवरी 2023 में वेस्ट जॉन डांस अकादमी बिलासपुर जिसकी संचालिका गुरु जया मानिकपुरी से संपर्क कर प्रवेश दिलाकर ऑनलाइन घर पर ही सिखाने लगी। जिज्ञासा ने कहा कि उनकी गुरु जया मानिकपुरी की मेहनत के परिणाम स्वरूप आज इस मुकाम पर हूं। जिज्ञासा की लगातार सफलता पर स्कूल प्रबंधन और शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मधुसूदन मेनन, वी राजू, संतोष, बिमलेश सिंह, श्रीमती विद्या शंकरन, राज शेखर, पी बघेल के विशेष सौजन्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.