June 24, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

थाना पूंजीपथरा में ग्राम कोटवारों का लिया गया बैठक

1 min read
Spread the love

थाना पूंजीपथरा में ग्राम कोटवारों का लिया गया बैठक

आज दिनांक 04.09.2024 को माननीय जिला न्यायधीश श्रीमान जितेंद्र कुमार जैन जी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महोदया माननीय श्रीमती अंकिता मुदलियार जी, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दिब्यांग पटेल जी के मार्गदर्शन में श्रीमान उपपुलिस अधीक्षक महोदय अभिनव उपाध्याय जी एवं थाना प्रभारी श्री राकेश मिश्रा जी के उपस्थिति में ग्राम कोटवारों का बैठक लिया गया। जिसमें ग्राम में होने वाले अपराधों की सूचना और सायबर क्राइम से संबंधित ठगी के संबंध में बचने के उपाय दिया गया। आगामी नेशनल लोक अदालत 21.09.2024 के प्रचार प्रसार हेतु मुनादी कर गांव के हर व्यक्ति तक जानकारी पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी दिया गया।माह के प्रथम रविवार को थाने में मीटिंग में उपस्थित होने की समझाइश दिया गया। ग्राम में बाहर से आने वाले व्यक्तियों, संदिग्ध व्यक्ति, किरायदारों की सूची उपलब्ध कराए जाने के संबध में निर्देश दिया गया। आज मुख्य रूप से इस विषयों पर चर्चा किया गया।

  1. कानून और व्यवस्था बनाए रखने में कोटवारों की भूमिका पर चर्चा किया गया
  2. कोटवारों को कानूनी जानकारी प्रदान कर और उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दिया गया
  3. ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम के लिए रणनीतियों पर चर्चा किया गया।
  4. कोटवारों को पुलिस के साथ सहयोग करने और अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया गया।
  5. कोटवारों को आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
  6. कोटवारों की समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा कर और उनका समाधान निकालने के विषय पर बात किया गया।

इस बैठक के माध्यम से थाना प्रभारी और कोटवारों के बीच संवाद बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
आज के बैठक में थाना स्टाफ Asi जयराम सिदार, Asi विजय एक्का, प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल, रामप्रसाद यादव, पैरालिगल वैलेंटियार की उपस्थिति रही

थाना पुँजीपथरा
जिला रायगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.