April 19, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

फरार गांजा तस्कर और नशीली टेबलेट बिक्री करने वाला गिरफ्तार

Spread the love

गांजा तस्करी के फरार मुख्य सरगना हीराधर यादव गिरफ्तार, . . . . . गुपचुप ठेला की आड़ में नशीली टेबलेट की बिक्री करते दिवाकर ताम्रकार को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा,

 
पत्थलगांव मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है गांजा तस्करी का फरार मुख्य सरगना हीराधर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गुपचुप ठेला की आड़ में नशीली टेबलेट की बिक्री करते दिवाकर ताम्रकार को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है।
पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा गांजा तस्कर, नशीली दवाओं के तस्कर एवं पशु तस्करों की पतासाजी हेतु सायबर सेल को सम्मिलित कर विशेष अभियान चलाया गया है। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस साल 02 जून 2024 के शाम लगभग 07 बजे पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि लैलुंगा (रायगढ़) की ओर से कुछ लोग एक कार क्र. सी.जी. 13 ए.डब्ल्यू 4063 में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करते हुये कोतबा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर तत्काल चौकी प्रभारी कोतबा के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर के बतायेनुसार ग्राम पीठाआमा चौक के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान कार क्र. सी.जी. 13 ए.डब्ल्यू 4063 के चालक एवं उसमें सवार कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर अंधेरे एवं पानी गिरने का मौका पाकर भाग गये, पुलिस द्वारा उनके भागने पर तत्काल कार के पास जाकर घेराबंदी किया गया उक्त कार में एक 16 वर्षीय बालक मिला जो कार का गेट नहीं खुलने पर भागने में असफल रहा, पुलिस द्वारा उक्त बालक से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई, तलाशी दौरान वाहन की डिक्की में मादक पदार्थ गांजा 27 किलोग्राम मिलने पर कार सहित जब्त कर अपचारी नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। अपचारी बालक से पूछताछ पर बताया कि उक्त गांजा हीराधर यादव का है एवं गांजा को अन्य साथियों के साथ मिलकर लैलुंगा तरफ से लाना बताया। अपचारी बालक को पूछताछ उपरांत दिनांक 02.06.2024 को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार चल रहे थे, जिनकी पतासाजी की जा रही थी।
पुलिस की विशेष टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये दबिश देकर प्रकरण के मुख्य आरोपी हीराधर यादव को दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उसने उक्त अपराध में सम्मिलित होना स्वीकार किया है। आरोपी हीराधर यादव उम्र 35 साल निवासी हल्दीझरिया थाना बागबहार को आज दिनांक 26.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
दिनांक 25.08.2024 को कुनकुरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दिवाकर ताम्रकार द्वारा तपकरा रोड कन्या शाला के पास अपने गुचचुप, चाट ठेला के माध्यम से अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीला टेबलेट विक्रय कर रहा है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा उसके ठेला में दबिश देकर उसके कब्जे से स्पाॅज्मो पाॅक्सीवान टेबलेट कुल 144 नग मिलने पर जब्त किया जाकर अभिरक्षा में लिया गया है, पूछताछ में आरोपी ने उक्त नशीला टेबलेट को विक्रय करने के उद्देष्य से अपने पास रखना बताया है। आरोपी दिवाकर ताम्रकार उम्र 26 साल निवासी बजरंग नगर कुनकुरी का कृत्य धारा 22(बी) का अपराध पाये जाने से उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सुनील सिंह, औषधि निरीक्षक योगेश परस्ते, स.उ.नि. ईश्वर प्रसाद वारले, प्र.आर. चंपा पैंकरा, आर. नंदलाल यादव की भूमिका रही है।
“ अवैध नशे, मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध जशपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है, नशे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, जशपुर पुलिस का इस पर विशेष ध्यान है। आम जनता से अपील है कि इस तरह की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित कर एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देवें।”

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.