June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

एक पौधा मां के नाम ” अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों ने किया पौधारोपण –

1 min read
Spread the love

“एक पौधा मां के नाम ” अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों ने किया पौधारोपण –

जशपुरनगर – “एक पौधा मां के नाम”अभियान के तहत सावन के पावन महीने में सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर के भैया बहनों ने पीपल एवं बरगद के पौधों का रोपण किया। विद्यालय के आचार्य राजेंद्र कुमार साहू ने बताया कि पीपल का वृक्ष एक ऐसा वृक्ष है जो 24 घंटे ऑक्सीजन प्रदान करता है। और साथ ही इस पेड़ की आयु भी बहुत अधिक लंबी होती है जिसके कारण की उपस्थिति का फायदा अधिक समय तक समाज के लोगों को मिल सकेगा। हिंदू धर्म में पीपल के वृक्ष पर स्वयं भगवान विष्णु का वास होता है ऐसी मान्यता है औषधि गुणों से भी पीपल का पौधा वृक्ष अत्यंत गुणकारी है। बरगद एवं पीपल का पौधा अत्यंत शीतल छाया भी प्रदान करता है इसीलिए सड़क के किनारे हमारे पूर्वजों ने बरगद पीपल जैसे वृक्षों का रोपण किया था।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए कक्षा द्वादश एवं एकादश के भैया बहनों द्वारा नगर के बाकी टोली में स्थित श्मशान घाट में इन पौधों का रोपण किया गया। 2 वर्ष पूर्व भी शमशान घाट में पीपल का पौधा लगाया गया था जो अब वृक्ष रूप में बन चुका है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामानंद जी ने कहा कि सावन का महीना अत्यंत ही पावन मास है इस मौसम में जो भी पौधे लगाए जाए वे शीघ्र ही जग जाते हैं अतः आप सभी इस पावन माह में “एक पौधा मां के नाम” ऐसा संकल्प लेकर पौधारोपण अवश्य करें।

पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यालय के
प्रधानाचार्य रामानंद जी,आचार्य राजेंद्र कुमार साहू, सहदेव भैया जी एवं कक्षा एकादश, द्वादश के भैया बहन इस वृक्षारोपण में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.