May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

जिला रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर अपराधी सौरभ मुखर्जी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सौरभ मुखर्जी, जो जेल से रिहा होते ही फिर से चोरी की घटनाओं में शामिल हो गया था, ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल सात दोपहिया वाहन चोरी किए। इन वाहनों को उसने थाना सिविल लाईन क्षेत्र में छिपाकर रखा था।

पूरे मामले का विवरण इस प्रकार है:

26 जुलाई 2024 को एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र में दो व्यक्ति दोपहिया वाहन बेचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के व्यक्तियों को पहचान कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सौरभ मुखर्जी उर्फ विक्की बंगाली और अंकित वासनिक बताया। जब उनसे वाहनों के कागजात मांगे गए तो उन्होंने गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन चोरी की बात कबूली और बताया कि उन्होंने थाना सिविल लाईन सहित विभिन्न थानों से सात दोपहिया वाहन चोरी किए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सात दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 2,50,000 रुपये है। सौरभ मुखर्जी उर्फ विक्की बंगाली इससे पहले भी चोरी, स्नैचिंग, आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और विवरण इस प्रकार हैं:

  1. सौरभ मुखर्जी उर्फ विक्की बंगाली, पिता प्रशांत मुखर्जी, उम्र 26 साल, निवासी शांति विहार कॉलोनी, डंगनिया, थाना डी.डी. नगर, रायपुर।
  2. अंकित वासनिक, पिता नेत्रपाल वासनिक, उम्र 26 साल, निवासी अश्वनी नगर, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।

इस कार्यवाही में थाना सिविल लाईन के निरीक्षक रोहित मालेकर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. अभिषेक सिंह, आर. विजय पटेल, राकेश पाण्डेय, टिकम साहू, संतोष सिन्हा और थाना सिविल लाईन से सउनि परमेश्वर चौधरी, प्र.आर. मेलाराम प्रधान, आर. केशव यदु, गुलशन साहू, महेन्द्र वर्मा और कमलेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.