February 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

    सत्यनारायण बाबाजी का 40 वां जन्मोत्सव पर विधायक उत्तरी गनपत जागड़े ने लिया आर्शीवाद, सारंगढ़ विधान सभा वासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना।

Spread the love

सारंगढ़ विधान सभा वासियों के सुख समृद्धि के लिए की कामना

सत्यनारायण बाबाजी का 40 वां जन्मोत्सव पर विधायक उत्तरी गनपत जागड़े ने लिया आर्शीवाद

रायगढ़- स्थानीय कोसमनारा स्थित हठ योगी बाबा सत्यनारायण जी का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष बड़े उत्साह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वही सत्यनारायण बाबा के 40 वें जन्मोत्सव पर सारंगढ़ विधायक श्रीमति उत्तरी गनपत जागड़े कोसमनारा बाबा धाम पहुंचे। जहा उन्होंने विधि विधान से सत्यनारायण बाबा की पूजा अर्चना व हवन करते हुए सारंगढ़ विधान सभा वासियों की सुख समृद्धि व विकास को लेकर आशीर्वाद मांगा। विदित हो कि बाबा सत्यनारायण विगत 26-27 वर्षो से हर मौसम को झेलते हुए भोलेनाथ की उपासना करते हुए हठ योग में लीन है। जहा प्रतिवर्ष इनके जन्मोत्सव में जिले ही नहीं अपितु अन्य प्रदेशो से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इनके दर्शन करने पहुचती है। साथ ही साथ आमजन में बाबा सत्यनारायण को लेकर अटूट आस्था है ।

Open Book

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.