April 16, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

किराना दुकान में जिंदा जली महिला,हैरान कर देने वाली खबर,अधिक जानकारी के लिए पढ़े खबर

Spread the love

किराना दुकान में जिंदा जली महिला, डिब्बे से पेट्रोल निकालने के दौरान हुआ हादसा,

पत्थलगांव .  अंम्बिकापुर शहर से लगे कंचनपुर ग्राम में मंगलवार रात एक किराना दुकान व घर में भीषण आग लग गई. इस घटना में किराना दुकान व घर पूरी तरह जल गया. आग की चपेट में आने से किराना दुकान संचालक महिला की मौत हो गई. वहीं पेट्रोल खरीदने वाला युवक घायल

बताया जा रहा कि गांव में बिजली गुल थी. दुकान में मोमबत्ती जल रही थी. उस दुकान में किराना और सामान्य चीजों के अलावा पेट्रोल की भी बिक्री होती है. इसी दौरान एक युवक दुकान में पेट्रोल खरीदने आया. दुकान में बैठी महिला पेट्रोल को डिब्बे से बोतल में डालने लगी, तभी पेट्रोल मोमबत्ती के संपर्क आया और देखते ही देखते वहां भीषण आग लग गई
महिला आग लगने के बाद दुकान के भीतर कोने में खड़ी हो गई. इसी दौरान दुकान में रखे फ्रीज का कंप्रेशर फट गया. इससे आग भीतर तक फैल गई. घटना की सूचना पर दमकल वाहन के साथ टीम पहुंची. आग पर काबू पाने के साथ दमकल कर्मियों ने आग के भीतर से महिला को बाहर निकाला. आग से झुलसी महिला और युवक को मेडिकल काॅलेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया है. महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं घायल युवक की स्थिति सामान्य बताया जा रहा है

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.