May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिह ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया, चुनाव में सैकड़ों जनसभा को  किया संबोधित

1 min read
Spread the love

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री आरती सिह ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया . . ….

पत्थलगांव  —  प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह ने शुक्रवार को किलकिला क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों का खासा प्रतिस्पद्दा देखने को मिला। जहां आम लोग जगह-जगह उनसे मिलने के लिए आतुर दिखाई दिए वहीं कई संस्था के लोगो में भी उन्हें लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि मतदान की तारीखों के समीप आने के साथ ही क्षेत्र में चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद मेनका देवी सिंह और भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के बीच ही माना जा रहा है। दोनों ही दलों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी है इस लोकसभा को भाजपा हर हाल में हासिल कर लेना चाहती है तो वहीं कांग्रेसी भी अपने नेता को विजयी बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। पूर्व खनिज मंत्री रामपुकार सिंह के मार्गदर्शन में कांग्रेस के सभी सिपाही मैदान में डटे हुए हैं और घर-घर संपर्क कर अपने नेता के पक्ष में एक बार पुनः मतदान की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती आरती सिंह ने शुक्रवार को किलकिला क्षेत्र के दर्जन भर गांवों का भ्रमण कर लोगों से संपर्क साधा। उन्होंने अलग-अलग गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं से स्थिति की जानकारी ली वहीं उन्हें मतदाताओं के निरंतर संपर्क के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मात्र पाच वर्षों में ही भूपेश सरकार ने प्रदेश के किसानों और आम लोगों के जीवन को बदलने का काम किया जबकि 10 वर्ष तक सरकार में रहने के बावजूद भाजपाई केवल दिखावा करते रहे और लोगों को बरगलाकर उनके वोट हासिल करते रहे। उन्होंने कहा कि एक बार फिर भाजपाई मतदाताओं को बरगलाने के प्रयासों में जुटे हैं और कांग्रेस के सभी निष्ठावान कार्यकर्ता उनका जवाब देंगे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग गांवों में लोगों से खास तौर पर महिलाओं से मुलाकात की। श्रीमती आरती सिंह को अपने बीच पाकर महिलाएं बेहद उत्साहित नजर आईं। वहीं बंजारा समाज के कार्यकर्ताओं ने भी श्रीमती सिंह से आत्मीयता से मुलाकात की। इस मुलाकात महिला मतों के बंटवारे को लेकर चल रहे कयासों पर भी विराम लगा दिया है। इससे कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.