June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

श्रीराम लला के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व अयोध्या के राम मंदिर में भगवान का सूर्य तिलक की अद्भुत दृश्य

1 min read
Spread the love

श्रीराम लला के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व अयोध्या के राम मंदिर में भगवान का सूर्य तिलक की अद्भुत दृश्य

पत्थलगांव देश भर में आज भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. इस बार की रामनवमी बहुत ही खास है क्योंकि श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में प्रभु जी की भव्य मंदिर बनने के बाद यह पहली राम नवमी है. इस खास अवसर पर प्रभु के दर्शन के लिए श्रद्धालु भक्त उमड़ पड़े हैं. इस विशेष अवसर को और भी विशेष बनाने के लिए भगवान राम का अद्‌भुत श्रृंगार किया गया. उन्हें नव वस्त्र पहनाए गए. मुकुट भी नया डिजाइन और सबसे अनोखी बात यह कि भगवान भुवन भास्कर ने अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12:16 पर सूर्य तिलक किया. यानी की कुल पांच मिनट तक भगवान राम के ललाट पर सूर्य की किरणें अलौकिक दृश्य माथे पर बिखैर रही थी रही थी. । बाल्मीकि रामायण के अनुसार त्रेता युग में भगवान राम राजा दशरथ माता कौशल्या की कोख से नवमी तिथि में दिन के 12:00 बजे जन्म हुए थे ।
भगवान राम का सूर्यतिलक अभिजीत मुहूर्त में किया गया. इस सूर्य तिलक को लाखों करोड़ भक्त जन ने साक्षात देखा तो लाखों भक्त इस अनुपम-अद्‌भुत दृश्य को लाइव मोबाइल, टीवी और लैपटाॅप पर देखा. जब बालक श्रीराम के माथे पर सूर्य की किरणें पड़ीं तो यह महसूस हुआ जैसे आज अयोध्या में राजा राम का राजतिलक हो रहा हो. सूर्य तिलक के इस अद्‌भुत दृश्य को बहुत ही वैज्ञानिक तरीके से साकार किया गया है और इस कार्य में सीएसआईआर केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की की टीम ने भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, बैंगलोर के परामर्श से मंदिर की तीसरी मंजिल से गर्भगृह तक सूर्य के प्रकाश को पहुंचाने के लिए एक सिस्टम बनाया. इस सिस्टम के जरिए ही सूर्य की किरणें गर्भगृह तक पहुंचीं और भगवान का सूर्य तिलक हुआ.
सूर्य तिलक की प्रक्रिया को 10 अप्रैल को सफल प्रशिक्षण किया गया था ऑप्टो-मैकेनिकल सिस्टम उनका सूर्य तिलक हुआ. यह बहुत ही अनोखा दृश्य था, जिसे देखकर भक्त मोहित हो गए.
, जिसके जरिए रामलला के ललाट तक पहुंचीं किरणें
श्री राम की अवधपुरी को दुल्हन की तरह से सजाया गया है दर्शकों की श्रद्धा भक्ति को देखते हुए 100 एलइडी टीवी लगाई गई है एवं श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ पत्थलगांव से श्रद्धालु राम भक्त पहुंचे अवधपुरी प्रभु राम लला जी के दर्शन कर जन्मोत्सव में शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.