June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

चूरेला में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

1 min read
Spread the love

चूरेला में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुई विधायक उत्तरी जांगड़े

सारंगढ।ग्राम चुरेला छिंद में भव्य पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती उत्तरी जांगड़े शामिल हुई और जैतखाम में मत्था टेक सभी के लिए मंगल कामना करते हुए आशीर्वाद ली उल्लेखनीय हो कि दिसंबर माह को गुरु पर्व के रूप में मनाया जाता है और गांव गांव में गुरु घासीदास जयंती समारोह आयोजित की जाती है और पूरा समाज इकट्ठा होकर बाबा गुरुघासीदास जी की सेवा में लगे रहते हैं जयंती समारोह के अवसर पर कार्यक्रम में पहुंची विधायक उत्तरी जांगड़े ने संबोधित करते हुए सर्वप्रथम ग्राम वासियों का दोबारा विधायक बनाने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि आप सबके आशीर्वाद से मुझे दोबारा सेवा करने मौका मिला है जिसे मैं कभी भूल नही पाऊंगी आप सब का आशीर्वाद सदा मुझ पर बना रहे यही कामना करती हूं और बाबा गुरुघासीदास जी से प्रार्थना करती हूं कि सभी की मनोकामना पूर्ण हो और हमारा समाज नशा पान त्याग कर गुरु घासीदास के बताएं मार्ग में चलकर आगे बढ़े इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनिका भारद्वाज,राकेश पटेल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधीगण व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.