April 14, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

निष्क्रियता का दंश झेल रही जनता को मिलेगा सक्रिय विधायक:- नेता प्रतिपक्ष पूनम,ओपी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे

Spread the love

निष्क्रियता का दंश झेल रही जनता को मिलेगा सक्रिय विधायक:- नेता प्रतिपक्ष पूनम

ओपी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे

रायगढ़:- निष्क्रियता का दंश झेल रही जनता को ओपी की जीत के साथ ही सक्रिय विधायक मिलेगा उक्त बाते रायगढ़ नगर मंडल एवम पुसौर क्षेत्र में सघन प्रचार करते हुए नेता प्रतिपक्ष पुनम सोलंकी ने कही। पुनम पटेल सोलंकी ने कहा ओपी बदलाव के महानायक सिद्ध होंगे । भाजपा नेत्री पुनम सोलंकी ने रायगढ़ नगर मंडल एवम पुसौर के विभिन्न गांवों में ओपी चौधरी के पक्ष में धुआं धार प्रचार किया। पुनम सोलंकी ने कहा स्थानीय विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा पांच सालो तक जनता का कोई बड़ा काम नही किया। पांच साल केवल फोटो खिंचाने में उनकी सक्रियता नजर आई।
विधान सभा में सवाल ही उठा कर अपनी सक्रियता साबित करने वाले विधायक भूल गए कि विधान सभा में सवाल उठाना विपक्ष का दायित्व है। समस्याओं के समाधान का सामर्थ्य विधायक के पास नही है। यह काम ओपी चौधरी ही भली भांति कर सकते है। इसलिए उनकी जीत आवश्यक है। स्थानीय विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है। वे भूल गए कि जनता ने उन्हें समस्याओं को दूर करने के लिए चुना है। कांग्रेस की वादा खिलाफी से आम जनता हलकान है इसलिए आम जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे प्रचार करते हुए कहा पूनम ने कहा रायगढ़ की जनता का भाग्य ओपी ही सवार सकते है।ओपी चौधरी के पास महिलाओ किसानो युवाओं सहित सर्वहारा वर्ग को लेकर बड़ा विजन है ओपी ही जनता का सपना साकार कर सकते है। बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए उनके पास व्यवस्थित सोच है। विकास के लिए ओपी की व्यवस्थित सोच रायगढ़ का विकास कर सकती है। यूथ आइकॉन ओपी चौधरी के पास समस्याओं को दूर करने की अदभुत क्षमता है। जन संपर्क के दौरान ओपी को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया । यूवाओ महिलाओ किसानो ने ओपी चौधरी के पक्ष में मतदान की बात भी कही।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.