खरसिया बिंजकोट सेक्टर के कांग्रेसियों ने उमेश पटेल के समर्थन में निकाली बाईक रैली
1 min read
खरसिया बिंजकोट सेक्टर के कांग्रेसियों ने उमेश पटेल के समर्थन में निकाली बाईक रैली
गांव-गांव जाकर जनता से मांगा आशीर्वाद
खरसिया, 01 नवंबर। छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के निर्देश पर खरसिया के बरभौना सोनिया शक्ति केंद्र के बिंजकोट सेक्टर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सैकड़ों की संख्या में बाईक रैली निकाली जिसमें बिंजकोट सेक्टर के ग्राम गिंडोला, दर्रामुड़ा, भगोराडीह, कोंहारडीपा, बिंजकोट, झिटीपाली और जबलपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल हुए।
बाईक रैली ग्राम गिंडोला से ग्राम दर्रामुड़ा, भगोराडीह, कोंहारडीपा, बिंजकोट, झिटीपाली से जबलपुर तक निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उमेश पटेल जिंदाबाद, पंजा छाप जिंदाबाद के नारे लगाए, साथ ही डीजे साउण्ड पर कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल का चुनाव प्रचार गाना चलाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल के समर्थन में गांव-गांव जाकर जनता से आशीर्वाद मांगा। बाईक रैली का समापन जबलपुर में किया गया। बता दें की छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18 के लिए एक बार फिर से अपना विधायक प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद से उमेश पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सघन जनसंपर्क पदयात्रा कर जनता स्व आशीर्वाद मांग रहें हैं। वहीं उन्होंने ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारीयों को निर्देश दिए हैं की वे भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सभी सेक्टर-पोलिंग में पदयात्रा, बाईक रैली कर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगे। श्री पटेल के निर्देश के बाद से विधानसभा क्षेत्र के हर सेक्टर-पोलिंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क पदयात्रा, बाईक रैली किया जा रहा है।
