April 15, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

28अक्टूबर दिन शनिवार लगने वाला चंद्रग्रहण इन राशियों होगा चमत्कार!

Spread the love

28अक्टूबर दिन शनिवार लगने वाला चंद्रग्रहण इन राशियों होगा चमत्कार!

आचार्य निर्मल देवता जी का कहना है कि आश्विन मास में शरद पूर्णिमा के दिन 28 अक्टूबर, 2023 कि चार मे से तीन ग्रहण भारत मे अध्रिस्य था चौथा भारत में चंद्र ग्रहण दृश्य है जिसका सुताक् शाम 4:05 बजे प्रारंभ है! शनिवार की आधी रात के बाद 1 बज कर 23 मिनट से शुरू होकर रात के 2 बज कर 44 मिनट पर समाप्त होगा.

ग्रहण के सूतक काल को जानें आचार्य निर्मल देवता जी के अनुसार, सूर्यग्रहण के दौरान सूतक काल करीब 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है. वहीं, चंद्रग्रहण के दौरान 9 घंटे पहले सूतक काल लगता है. सूतक काल शुरू होने के बाद कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. जो व्यक्ति साधना-उपासना, पूजा-पाठ या खरीद फरोख्त करता है, उसे सूतक काल शुरू होने से पहले ही कार्य की शुरुआत कर देनी चाहिए, ताकि ग्रहण के दौरान आपकी साधना-उपासना, पूजा-पाठ जारी रहे और ग्रहण और सूतक काल की समाप्ति के बाद आप स्वयं को शुद्ध कर सकें. उनका कहना है कि इन्हीं नियमों का पालन कारोबार और खरीद-फरोख्त के लिए भी लागू होता है.

!किन-किन राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण होगा फायदेमंद!

आचार्य निर्मल देवता जी आगे बताते हैं कि आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन दिनांक 28 अक्टूबर 2023 को लगने वाले चंद्रग्रहण के दर्शन से इन राशि वालों के लिए लाभदायक होगा सकता है. इसके साथ ही, इस दौरान या चंद्रग्रहण वाले दिन वाहनों की खरीद करने पर उन्हें लाभ होगा.

  • मिथुन राशि : आचार्य निर्मल देवता जी कहते हैं कि इस राशि

वाले जातकों को चंद्रग्रहण का दर्शन करने अथवा वाहनों की खरीद करने से लाभ होगा. चंद्रग्रहण के दौरान गाड़ियों की खरीद करना उनके लिए लाभकारी सिद्ध होगा.

  • कर्क राशि : इस राशि वाले जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण

सुखकारी साबित होगा. इस दौरान वाहनों की खरीद करने से उनके घरों में सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी.

  • कुंभ राशि : इस राशि वाले जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण श्रीः

प्रदान करने वाला है. यानी चंद्रग्रहण का दर्शन करने से उनके घर में लक्ष्मी, विद्या और सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी. इसलिए चंद्रग्रहण के दिन वाहनों की खरीद करने पर इनके घर में लक्ष्मी आने की संभावना अधिक है और वाहनों की खरीद करना श्रेयस्कर है.

किन राशि वालों के लिए होगा नुकसानदेह

आचार्य निर्मल देवता जी कहते हैं कि मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले जातकों के लिए इस साल का चंद्रग्रहण नुकसानदेह है और उन्हें इसका दर्शन करने से बचना चाहिए. चंद्रग्रहण का दर्शन करने से इन राशि वाले जातकों के लिए इस प्रकार का योग बन रहा है.

  • मेष राशि वालों के लिए घात

वृष राशि वालों के लिए हानि

  • सिंह राशि वालों के लिए माननाश

कन्या राशि वालों के लिए मृत्यु तुल्य कष्ट

  • तुला राशि वालों के लिए स्त्री पीड़ा

वृश्चिक राशि वालों के लिए शोक

  • धनु राशि वालों के लिए चिंता
  • मकर राशि वालों के लिए व्यथा
  • मीन राशि वालों के लिए क्षति

ऐसे में, इन राशि वाले जातकों को न तो चंद्रग्रहण का दर्शन करना चाहिए और न ही वाहनों की खरीद या किसी प्रकार का कारोबार करना चाहिए. चंद्रग्रहण के दिन उन्हें इससे बचना चाहिए.

क्या करें, क्या न करें

चंद्रग्रहण के दर्शन से जिन राशि के जातकों के लिए शुभ योग बन रहे हैं, वे चंद्रग्रहण के दौरान सूतक काल में भी हनुमान भगवान, कुल देवी-देवता, दुर्गामाता, लक्ष्मी माता आदि देवी-देवताओं की आराधना करते हुए वाहनों की खरीद कर सकते हैं. इसके अलावा, जिन राशि वाले जातकों के लिए शुभ योग नहीं बन रहे हैं, उन्हें चंद्रग्रहण के 6 घंटे पहले तक वाहनों की खरीद कर लेनी चाहिए या फिर अपने कारोबार की शुरुआत कर लेनी चाहिए. सूतक काल शुरू होने से लेकर ग्रहण समाप्त होने तक उन्हें हनुमानजी का स्मरण करते हुए अपने इष्टदेव की आराधना करना चाहिए.

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.