June 27, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

रोड़ोपाली प्राथमिक शाला में मनाया गया शिक्षक दिवस ,राष्ट्रीय मानवाधिकार के ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती पटनायक हुई शामिल

1 min read
Spread the love

तमनार रायगढ़ दिनांक 5/9/2023,
सर्वपल्ली डाक्टर राधाकृष्णन जी की स्मृति में उनके जन्म दिवस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम सरस्वती माता की पूजा की गई। सर्वपल्ली डाक्टर राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई।बालसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर हरिहर प्रसाद पटेल ने सर्वपल्ली डाक्टर राधाकृष्णन के जीवन के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि डाक्टर राधाकृष्णन शिक्षक थे।वे भारतीय समाज,संस्कृति के ज्ञाता और महान दार्शनिक थे।विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के उप-राष्ट्रपति और राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित हुए। उन्होंने भारतीय संस्कृति और अनेक ग्रंथों की रचना की।उनकी महान् दार्शनिक और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिये उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया।वे कुशल राजनीतिज्ञ भी थे।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा प्राथमिक शाला के शिक्षक मालिक राम पटेल,छत्तर सिंह सिदार को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।बालवाड़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों को एक-एक स्लेट,एक-एक डब्बा पेंसिल और आंगनबाड़ी,प्राथमिक शाला के अध्ययरत बच्चों को तीन-तीन कापी,पेन का वितरण किया गया।इस अवसर पर ब्यूरो की संभाग महिला विंग सरस्वती पटनायक,ब्लाक अध्यक्ष विलासिनी प्रधान,संभाग संरक्षक प्रफुल्ल कुमार पटनायक,मोहन प्रधान,तारा देहरी, मेनमोती राठिया,उत्तरा देहरी,मंगलवती चौहान,रामशिला राठिया,सावित्री राठिया,डालमती राठिया उपस्थित थीं।

रोड़ोपाली प्राथमिक शाला में मनाया गया शिक्षक दिवस

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.