April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

नव मतदाता का झुकाव भाजपा के तरफ नए मतदाता बदलेंगे सरकार-प्रशांत

Spread the love

युवा मतदाता सम्मेलन की तैयारी जोरों पर

नव मतदाता का झुकाव भाजपा के तरफ नए मतदाता बदलेंगे सरकार-प्रशांत

रायगढ़।भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ के द्वारा आगामी 26 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे नगर पालिका निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में युवा नव मतदाता महा सम्मेलन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के द्वारा पूरे प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में कार्यक्रम के लिये प्रभारी की नियुक्ति किया गया जिसमें रायगढ़ से प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा अंशु टुटेजा को कार्यक्रम प्रभारी एवं उनके साथ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक पटनायक के सहमति से प्रशांत कुमार सिंह एवं राम जाने भारद्वाज को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है

इस कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा ने अपनी तैयारी पूर्व से ही प्रारंभ कर दी थी यह सम्मेलन विधानसभा स्तरी होना है जिसमें रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत रायगढ़ शहर मंडल एवं रायगढ़ दक्षिण मंडल के अलावा कोडातराई मंडल पुसौर मंडल एवं सरिया मंडल के सभी नव मतदाता जो प्रथम बार वोट देने के लिए इस वर्ष मतदाता सूचि में अपना नाम जुड़वाने के सहयोग के साथ उनको प्रथम मतदान के लिए अभिनंदन पत्र भी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा दिया गया है

भारतीय जनता युवा मोर्चा नव मतदाता महासम्मेलन विधानसभा रायगढ़ के कार्यक्रम के संख्यात्मक तैयारी हेतु आज दिनाँक 24/08/2023 को लोईंग मंडल के प्रभारी के नाते प्रशांत कुमार सिंह के साथ भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष परमवीर सिंह, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम सह प्रभारी रामजाने भारद्वाज, युवा कार्यकर्ता विलास गुप्ता उपस्थिती में ग्राम बेहरापाली, भुइयापानी, जामगांव बस्ती, कोलाईबहल, कोयलंगा, छुहिपाली, नवापारा, डीपापारा, धरमपुर, कुकर्दा, इत्यादि ग्रामो का सघन दौरा किया गया एवं नव मतदान को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.