April 20, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

पत्थलगांव को जिला नहीं बनाए जाने पर पत्थलगांव की राजनीति गरमाई

Spread the love

पत्थलगांव को जिला नहीं बनाए जाने पर पत्थलगांव की राजनीति गरमाई……………. . पत्थलगांव पत्थलगांव की राजनीति एक बार फिर गरमाई 15 अगस्त को पत्थलगांव को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं होने से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने एक दिन पूर्व यहां लॉलीपॉप बांटकर अपना विरोध जताया था उसके जवाब में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव इंदिरा गांधी चौक बस स्टैंड पहुंचकर लोगों को केला खिलाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने बताया की पूर्व की भाजपा सरकार में डॉ रमन सिंह जी 15 साल की सरकार चलाए लेकिन उन्होंने प्रदेशवासियों को हमेशा लॉलीपॉप दिखाया है उन्होंने पत्थलगांव को क्यों जिला नहीं बनाया,एवं पत्थलगांव मंडी प्रांगण में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के द्वारा घोषणा किया था की आप लोग मुझे विधायक जीता कर दीजिए मैं आपको पत्थलगांव को जिला बना कर दूंगा और भाजपा हमेशा झूठ के सहारे राजनीति करता है लोगों को हमेशा ठगने का काम करता हैं और आगे कहा भाजपा केंद्र सरकार की एनएच 43 राष्ट्रीय राजमार्ग को इन्होंने कहा था की 5 वर्ष में पूरा करेंगे आज 10 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है सड़क की दुर्दशा बदहाली पत्थलगांव की जनता देख रही है में आज भाजयुमो के लोग जिला की घोषणा का नहीं होने का विरोध करते हुए पत्थलगांव में लॉलीपॉप बाँट रहे है उस लालीपाप की जगह जवाब में हम लोग केला बांटकर यह बताना चाहते हैं कि लालीपॉप ऐसी चीज है जिसे चाटना और चटवाना पड़ता है इसलिए हम लोग केला बाट रहे हैं केला बांटने और खिलने का मतलब है कि केला को खाना पड़ता है चाटना और चटवाने का नहीं हम मजदूरों किसानों को केला खिला कर यह बताना चाहते हैं कि कांग्रेसी सभी वर्ग को खिलाने का काम करती है चाटना और चटवाने का काम नहीं करती , कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर प्रहार करते हुए जोरदार नारा लगाकर हुए कहा की भाजपा ने धान बोनस कर्ज माफी की मांग को कभी पूरा नहीं किया पूर्ववर्ती सरकार में डॉक्टर रमन सिंह ने पत्थलगांव विधानसभा चुनाव में भाजपा का विधायक आने पर पत्थलगांव को जिला बनाने की बात कही थी 15 वर्ष तक डॉक्टर रमन सिंह की सरकार थी भाजपा जिला क्यों नहीं बनाया ,। हम पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि आने वाला समय में भूपेश बघेल की सरकार में ही पत्थलगांव को निश्चित तौर पर पत्थलगांव को जिला की सौगात मिलेगी………………………………………… इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती आरती सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया जिला पंचायत सदस्य रत्ना पैकरा बुधियारिन सोनी सतीश अग्रवाल अशोक अग्रवाल सरपंच श्रवण ललित शर्मा शैलेश शर्मा अंकित शर्मा रोहित यादव बसंत साहू बिंदिया भगत अनीता खाखा बिंदिया भगत नीता कुर्रे साधुराम मनोज तिवारी मनोज अग्रवाल धर्मेंद्र साहू निजामुद्दीन खान इस्माइल खान दिनेश राठौर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.