June 13, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा समन्वयक ने क्लब के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष ली बैठक

1 min read
Spread the love

राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा समन्वयक ने क्लब के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष ली बैठक

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद आयोजन को लेकर राजीव युवा मितान क्लब की आवश्यक बैठक जनपद में संपन्न

सारंगढ़।हरेली त्यौहार के पावन अवसर पर 17 जुलाई से शुभारंभ होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 की तैयारी को लेकर सारंगढ़ जनपद पंचायत में राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा समन्वयक महेंद्र गुप्ता ने समस्त क्लब के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक ली इस अवसर पर उन्होंने खेल आयोजन के लिए मार्गदर्शन दिए साथ ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 को पूरे उत्साह के साथ सभी ग्राम पंचायत में मनाने कहा एवं आवश्यक तैयारी करने की बात कही उल्लेखनीय हो कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 का आयोजन 17 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है जिसमें सभी वर्ग के खिलाड़ी खेलकूद में हिस्सा लेंगे और छत्तीसगढ़िया रंग खेलकूद में देखने को मिलेगी पूर्व की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को लेकर भारी उत्साह का माहौल है बैठक में प्रमुख रूप से राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा के समन्वयक महेंद्र गुप्ता,श्रवण थूरिया, केशव महिलाने,फूलकुमार विश्वकर्मा,मनोज सुमन, नरेश बंजारे,अमृत कोसले,लोचन पटेल,विजय महिलाने छोटू मैत्री,उमाशंकर साहू,गजेंद्र मानिकपुरी,रामकुमार चंद्रा कमलेश साहूएवं विभिन्न क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.