May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक उत्तरी जांगड़े ने ग्राम बरदुला में शासकीय प्राथमिक शाला नवीन भवन निर्माण का किया भूमि पूजन

1 min read
Spread the love

विधायक उत्तरी जांगड़े ने ग्राम बरदुला में शासकीय प्राथमिक शाला नवीन भवन निर्माण का किया भूमि पूजन

ग्राम वासियों व स्कूली बच्चों ने विधायक उत्तरी जांगड़े का किया अभूतपूर्व स्वागत

सारंगढ़/कोसीर।ग्राम बरदुला में जर्जर हो चुके शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण को लेकर ग्राम वासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी यह इस गांव के लिए बहुप्रतीक्षित मांग थी जिसे गंभीरता से लेकर विधायक उत्तरी जांगड़े ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं शिक्षा मंत्री को प्राथमिक शाला भवन निर्माण के लिए मांग की गई जिसकी स्वीकृति मिलने पर आज श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने भूमि पूजन कर ग्राम वासियों को सौगात दी है इस अवसर पर भूमि पूजन समारोहआयोजित हुई जहां विधायक उत्तरी जांगड़े के आगमन पर ग्राम वासियों जनप्रतिनिधियों एवं स्कूली बच्चों ने आतिशबाजी के साथ विधायक का स्वागत अभिनंदन किया तत्पश्चात बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़,विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,शरद कुमार चंद्रा सरपंच, रामनारायण चंद्रा सोसायटी अध्यक्ष,पूर्व सरपंच गांधीराम अज्ज्गले, होरीलाल चंद्रा, महादेवा चंद्रा,फुल दास मानिकपुरी,प्रहलाद महंत, शत्रुघ्न साहू,लूकेश्वर प्रसाद चंद्रा,सम्मे लाल कुर्रे, रामभरोस कुर्रे, परदेसी यादव, दादूराम साहू,रामेश्वर प्रसाद चंद्रा,जगेश्वर साहू मंचासीन हुए उसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने समस्त अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत अभिनंदन किया कार्यक्रम को सर्वप्रथम शरद कुमार चंद्रा सरपंच ने संबोधित किया और कहा कि मेरे जीवन काल में मैंने पहली बार ऐसे विधायक देखें जिसको ओ कहते हैं उसको करके ही दिखाते हैं मैं लंबे समय से स्कूल भवन की मांग कर रहा था जो आज पूरा हुआ पूर्व में भी कई विधायक बने लेकिन किसी ने इस तरह काम नहीं किया आज बरदुला से कपिस्दा मार्ग भी बन गया जो हम सबके लिए खुशी की बात है हमारे गांव में लगातार विधायक विकास कार्य कर रही हैं मैं उनका सदैव आभारी रहूंगा और वह लगातार विधायक बने मेरी यही कामना है इसी कड़ी में कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि सरपंच द्वारा विधायक जी से केवल एक ही मांग की जाती थी स्कूल भवन जो आज पूरी हो गई इस अवसर पर मैं बधाई व शुभकामना देता हूं आप सबको पता है कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार विकास कार्य कर रही हैं 2 दर्जन से अधिक सड़कें हमारी सारंगढ़ में बनी है और आगे भी यह कार्य जारी रहेगी भाजपा के सांसद आपके गांव में आए थे और बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे कि सारंगढ़ विधायक उतरी जांगड़े केंद्र के सड़कों का भूमि पूजन कर रही है मैं इस मंच के माध्यम से उन्हें बताना चाहूंगा कि जितने भी सड़कें बनी हैं सब छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की सड़कें हैं भाजपा पार्टी के लोग केवल ठगने का काम करते हैं 15 साल से उन्होंने एक भी सड़के नहीं बनवाई और आज हम सड़के बनवा रहे हैं तो उनके पेट में दर्द हो रहा है जिसे हम सब को समझना है और 2023 के विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी को जड़ से उखाड़ कर फेंकना है उन्होंने एक भी वादा को पूरा नहीं किया और आज आपके गांव में आकर बड़ी-बड़ी भाषण करते हैं ऐसे लोगों से हम सबको सावधान रहना है आपके गांव में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं आगे भी होंगे आप सब का आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी के ऊपर उत्तरी जांगड़े के ऊपर बना रहे और 2023 में भूपेश बघेल की पुनः सरकार बनाने आप सब कांग्रेस पार्टी का साथ दें यही आप सबसे आह्वान करता हूं अंत में विधायक उतरी जांगड़े ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि यहां के सरपंच जी द्वारा लगातार स्कूल भवन की मांग की जा रही थी जिस को ध्यान में रखते हुए मैंने लगातार प्रयास किया और आज स्वीकृति मिल गई है जो खुशी की बात है नया स्कूल भवन बनने से हमारे बाल बच्चे बढ़िया से पढ़ लिख कर आगे बढ़ेंगे आप सब को बताना चाहूंगी कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्ग के लिए काम कर रही है चुनाव के पहले हम लोग का नारा था किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, 25 रुपए में धान खरीदी हमने जो कहा उसे किया है अगले साल तो 28 सौ में धान खरीदी होगी एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी होगी आप सब के आशीर्वाद से मैं विधायक बनी थी जिसके कारण आज सारंगढ़ जिला बना है और कलेक्टर,एसपी सभी बैठ रहे हैं और आप सब का काम आसानी से हो रहा है भाजपा के लोग यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं आप सब से मैं पूछना चाहूंगी कि यहां सांसद गोमती साय आई थी तो उन्होंने क्या किया वह कहती हैं कि केंद्र की सड़कों का हम भूमि पूजन कर रहे हैं वह बता दें कि कौन सी सड़क को उन्होंने स्वीकृति कराई है मैंने 20 से अधिक सड़कें स्वीकृति कराई है और लगातार काम हो रहे हैं भाजपा पार्टी के लोग केवल ठगने का काम करते हैं उनके कथनी और करनी में अंतर रहती है आज देख रहे हैं केंद्र में बैठी मोदी सरकार लगातार महंगाई को बढ़ाकर लूटने का काम कर रही है पेट्रोल 110 रुपए है तो वही रसोई गैस 12 सौ में बिक रही है लेकिन इस स्मृति रानी कहीं नहीं दिख रही है तो ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आना है और आगामी चुनाव में दोबारा मुझ पर आशीर्वाद बनाना है भूपेश बघेल के ऊपर आशीर्वाद बनाना है आप सबको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं उद्बोधन के पश्चात समस्त अतिथियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया एवं कुदाली चलाकर कार्य का श्रीगणेश किए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहन साहू, बिरिच कोसले, हीरालाल बरेठ, सुरेश कुमार बर्मन,भुनेश्वर प्रसाद तिवारी, जागेश्वर साहू,केशो राम निराला,नीलांबर चंद्रा सचिव अजय सर ,लाभों राम लहरे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन स्कूली बच्चे जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे मंच का सफल संचालन चमार सिंह सारथी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.