June 26, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

बिजली गाज मारने से 24 घंटे के भीतर दो लोगों की मौत

1 min read
Spread the love

बिजली गाज मारने से 24 घंटे के भीतर दो लोगों की मौत
थाना उदयपुर के ग्राम तोलगा और केशगवा का मामला
उदयपुर बिजली गाज मारने से उदयपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग ग्रामों में 24 घंटे के भीतर दो लोगों की मौत हो गई है उदयपुर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 5 जुलाई की शाम को धरमजीत पिता लालजीत उम्र 27 साल ग्राम तोलगा का अपने घर से 1 किलोमीटर दूर गज मड़वा टोंगरी जंगल में मक्का लगाने के लिए छोटे झाड़ियों की सफाई कर रहा इसी दौरान सायं 5 बजे करीब आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। गया था
दूसरी घटना ग्राम केशगवा का है जहां गंवटू राम पिता सुखराम प्रजापति उम्र 60 साल घर के पास खड़ा था इसी दौरान दोपहर 1 बजे बिजली गाज मारने से उक्त वृद्ध की अस्पताल मे मौत हो गई।
घटना की सूचना पर दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनो को 6 जुलाई को सौंप दिया गया। पूरी कार्यवाही के दौरान थाना
प्रभारी ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह आरक्षक विमल सिंह, जयदीप सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.