April 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो” की मासिक बैठक हुई संपन्न कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Spread the love

“राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो” की मासिक बैठक हुई संपन्न कई मुद्दों पर हुई चर्चा

शनिवार को रायगढ़ शहर रेलवे स्टेशन स्थित पंचायती धर्मशाला में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो” की मासिक बैठक का आयोजन मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष जतिन्द्रपाल सिंह एंव जिलाध्यक्ष पूनम द्विवेदी के नेतृत्व में किया गया।जिसमें संगठन के विस्तार सामाजिक कुरीतियां, मानवाधिकार हनन, वृक्षारोपण, जेल और बाल सुधार गृह आंगनबाड़ी, स्कूलों के मध्यान भोजन निरीक्षण आदि विषयों को लेकर चर्चा की गई तथा सुझाव मांगे गए। जिसमें संगठन के
कुंजराम प्रधान ,कमल कुमार मुवनेश्वर साव ,फणीन्द्र कुमार‌ प्रधान,घनश्याम चौधरी ,निराकार प्रधान श्रीमती प्रमिला ,श्रीवास,श्रीमती प्रमिला सिंह भागवतिया होता, लम्बोदर साव,एंव भारी संख्या में राष्ट्रीय मानवाधिकार एंव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के सदस्य उपस्थित रहे

Open Book

More Stories

कोतरा रोड पुलिस की टीम द्वारा किरोड़ीमल नगर में ड्रोन से सघन पेट्रोलिंग अभियान रायगढ़ – Kotara Road Police Station के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा Kirodimul Nagar नगर पंचायत क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है। ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर सतत नजर रखी जा रही है, जिससे संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की गतिविधियों की निगरानी आसानी से हो सके। इससे संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाई जा रही है। इस पहल से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना है तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण का अनुभव हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.