June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

जिंदल, अडानी, अंबानी कम्पनियों कि अत्याचारियों से परेशान तमनार ब्लाक वासियों ने लिया निर्णय बहुत हो गया अब नहीं बेचेंगे जमीन

1 min read
Spread the love

तमनार – कोल कम्पनियों की अत्याचारी व उद्योगो की मनमानी से परेशान तमनार ब्लाक वासियों ने ठान ली है उनके ब्लाक से कोल कम्पनी व उद्योगो को हटाने के लिए उनका कहना है कि कोयला उत्खनन में जो बारूद उपयोग किया जाता है उससे उनके घर मकान टूट व फट रहे हैं जिससे उनके जान माल में खतरा बना हुआ है साथ ही उद्योगों द्वारा डस्ट को मनमानी ढंग से सड़क पर फेंक दें रहे हैं जिसके वजह से सड़क पर चलना दूभर हो गया है । जिसके निजात पाने के लिए तमनार ब्लाक के दर्जनों गांवों वालों ने ठान ली है । जान जाये पर अब उद्योगों को जमीन नहीं देंगे यही सोच को लेकर लगातार क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए बैठक कर रहे हैं , उसी तारतम्य में दिनांक 11/06/2023 को कोयला प्रभावित क्षेत्र ग्राम गारे में गारे 4/1 एंव महाजैको मीटिंग रखा गया था जिसमे पाता मूडागाव सरसमाल डोलेसरा सराईटोला कुंजेमूरा गांव के प्रभावित लोगों ने शामिल हुए मीटिंग में निर्णय लिया गया की 14 गांव के सभी लोग जमीन नहीं देने की ठान ली है सभी गांव के लोग एक जुट होकर कंपनियों को हटाने के लिए तैयार है लड़ेंगे जीतेंगे नारा लगाते हुए सभा का समापन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.