May 31, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

विधायक दमदार होता तो, विकास के लिए कहीं से फंड लाने की आवश्यकता नही होती, विधानसभा कोयले सा काला नही सोने सा चमकता- जागेश सिंह सिदार

1 min read
Spread the love

विधायक दमदार होता तो, विकास के लिए कहीं से फंड लाने की आवश्यकता नही होती, विधानसभा कोयले सा काला नही सोने सा चमकता- जागेश सिंह सिदार

ख़बर लेलुंगा विधानसभा क्षेत्र से है जहाँ युवा तुर्क भाजपा नेता जागेश सिंह ने विधायक के कार्य से नाराजगी जताते हुए कहा कि लेलुंगा विधानसभा उद्योंगों से भरी हुई विधानसभा है, यहाँ कई कोयले की खानें है, सभी प्रकार के उद्योग हैं पॉवर प्लांट से लेकर छोटे बड़े उद्योगों को मिलाकर 100 से भी अधिक कंपनियां स्थापित हैं, जहाँ के राजस्व के पैसे से पुरा छत्तीसगढ़ जगमगा रहा है, वहीं विधानसभा आज प्रदूषण की मार झेल रहा है, सड़कों में आना जाना दूभर है, सड़कों की स्थिति मिलुपरा से पुँजी पथरा जाते नही बनता, स्वयं विधायक की गाड़ी आज तक चुनाव जितने के बाद शायद ही गयी हो, क्षेत्र में बेरोजगारों की भरमार है, युवा बेरोजगार घूम रहे, शिक्षा के क्षेत्र में सभी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, गरीब के बच्चे सरकारी स्कूल में पड़ते हैं, क्या इस क्षेत्र के बच्चों को, अच्छे शिक्षा की आवश्यकता नही, उद्योंगों द्वारा शिक्षक व्यवस्था भी वर्तमान विधायक द्वारा नही किया जा सकता, मीलुपारा जहाँ विश्व की सबसे बड़ी कंपनी मे शुमार अदानी समूह, हिंडाल्को समुह, अंबुजा समुह, कि खदान है, वहीं मिलुपारा के प्राथमिक विद्यालय, और माध्यमिक विद्यालय में सिर्फ दो शिक्षक क्या होगा क्षेत्र के बच्चों का,साथ ही केशला से मिलुपारा सड़क किसी से छिपी नही, विधायक यदि चाहते तो उद्योगों के सहयोग से, और क्षेत्र के राजस्व का 25 प्रतिशत भी क्षेत्र के लिए खर्च करते तो आज लेलुंगा विधानसभा को सोने सा चमकता देख सकते,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.