June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

भरथरी लोक गायिका सुरुज बाई खांडे की जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

भरथरी लोक गायिका सुरुज बाई खांडे की जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम
0 राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
0 कवि जगदीश साहू की पुस्तक का होगा विमोचन
लक्ष्मी नारायण लहरे
रायपुर । रायपुर नगर के स्थानीय गुरु घासीदास गृह निर्माण सहकारी संस्था न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में सुरुज ट्रस्ट के दुवारा अंतर्राष्ट्रीय भरथरी लोक गायिका सुरुज बाई खांडे की 74 वां जयंती कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। सुरुज ट्रस्ट के अध्यक्ष दीप्ति ओग्रे अपनी ट्रष्ट के माध्यम से रायपुर शहर में पहली बार यह आयोजन रखी हुई हैं ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ भारती बन्धु व साहित्यकार मीर अली मीर होंगे वही विशिष्ट अतिथि के रूप में उमेश सिहोते ,साहित्यकार अरुण निगम ,डॉ जे आर सोनी ,लक्ष्मी करियारे व सूरज श्रीवास होंगे वही कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सम्पादक शकुंतला तरार व देशबंधु मड़ाई के सम्पादक सुधा वर्मा होंगे ।यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित होगी वही सर्वप्रथम खांडे जी का जयंती मनाई जाएगी जयंती कार्यक्रम के पश्चात अन्य विविध कार्यक्रम होंगे कार्यक्रम की जानकारी साहित्यकार असकरन जोगी के दुवारा दी गई है ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.