June 25, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

औरदा सीजीएसडब्ल्यूसी गोदाम में वाटर कूलर का शुभारंभ किया गुरूपाल भल्ला ने

1 min read
Spread the love

औरदा सीजीएसडब्ल्यूसी गोदाम में वाटर कूलर का शुभारंभ किया गुरूपाल भल्ला ने

हमाल यूनियन ने आपसी सहयोग से लगाया वाटर कूलर

रायगढ़। पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम शाखा औरदा गोदाम में काम करने वाले हमालों के लिए शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध नही थी। भीषण गर्मी में ठंडे पानी की जरूरत को देखते हुए गोदाम में कार्यरत सभी हमालों ने आपसी सहयोग से वहां वाटर कूलर लगवाया । आज वाटर कूलर लगने पर सभी हमाल उद्घाटन के लिए अपने चहेते भाजपा के दिग्गज नेता गुरूपाल भल्ला को आमंत्रित किये थे। वही अपने पुराने साथियों के आमंत्रण पर गुरूपाल भल्ला ग्राम औरदा पंहुच कर गोदाम में वाटर कूलर का शुभारंभ किये। इस दौरान गोदाम के मैनेजर राघव नोडल अधिकारी गुर्जर, रतींद्र राय, गुरमीत भल्ला,आनंद अग्रवाल, अनिल विश्वास, राज सिंह, दिनेश शर्मा, निशांत शर्मा, रोहित और कालिया विपिन तिवारी नेतेश सिंह व गोदाम के हमाल यूनियन के मुख्य लीडर गजेंद्र साव, मधु,अशोक, रामकुमार, शेखर, ब्रिज, सुशील सारथी,संपत सहित सभी हमाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.