पत्थलगांव में कर्नाटक कांग्रेस पार्टी की जीत पर ,पटाखे फूटे ,मिठाईयां बाटी गई
1 min readपत्थलगांव में कर्नाटक कांग्रेस पार्टी की जीत पर ,पटाखे फूटे ,मिठाईयां बाटी गई
पत्थलगांव कर्नाटक कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न छ्त्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। पत्थलगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक में पटाखा फोड़कर मिठाइयां बांट जीत का जश्न मनाया।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल कुलविंदर सिंह भाटिया मनोज तिवारी,अंकित गोलू शर्मा प्रवीण शर्मा मनोज अग्रवाल धर्मेंद्र साहू छत्रमोहन यादव निजामुद्दीन खान मनोरंजन सामंत ,पूनम अम्बस्थ, रवि शर्मा,मुनेश साहू, रोहित यादव बसंत साहू अरविंद लकडा घनश्याम सिदार तिरपन एक्का सुधन लकड़ा श्याम नारायण समेत भारी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे, ।
इस अवसर पर पत्थलगांव विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेश कार्यकर्ता विधायक निवास पहुंचकर सम्मानीय विधायक राम पुकार सिंह कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया और जोरदार गगनभेदी नारे लगाते रहे इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा यह जीत सच्चाई की जीत है कांग्रेस पार्टी की जीत है संगठन की जीत है राहुल गांधी की जीत राष्ट्रीय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक की जनता की जना देश का जीत हासिल करा दिया और बीजेपी की जाति धर्म संप्रदायिक भेदभाव की राजनीति काम नही आई एवं सभी को -बहुत बधाइयां दी
इस मौके पर मौके पर ब्लॉक
अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा की श्री खड्गे के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की यह बहुत बड़ी जीत है जिस तरह भाजपा कांग्रेस की सत्ताशीन सरकार को छिनने का कार्य करती रही है कर्नाटक में पूर्ण बहुमत देकर जनता ने भाजपा को जवाब दिया है यह कांग्रेस की बहुत बड़ी उपलब्द्धि है ।। कुलविंदर सिंग भाटिया ने कहा की कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के म्हणत का परिणाम है विदित हो की कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने पूरी तरह से बीजेपी को पछाड़ दिया है और दोबारा से सत्ता में वापसी कर ली है। कांग्रेस ने कर्नाटक की 224 सीटों में से 137 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी 63 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। वहीं, जनता दल (सेक्युलर) को 20 सीटें मिली हैं।पत्थलगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विधायक निवास पहुंचकर जश्न मनाकर जीत पर प्रदेश की जनता और अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी.



