April 14, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

कलेक्टर ने की निर्माणधीन सड़को के कार्यों की समीक्षा की*

Spread the love

  • कलेक्टर ने की निर्माणधीन सड़को के कार्यों की समीक्षा की*

सक्ती, 23 अप्रैल 2023/ जिले में लोक निर्माण विभाग और एडीबी के निर्माण कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से तेजी के साथ संचालित कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाये। निर्माण कार्यों को नियमित रूप से संचालित करने के साथ ही मॉनिटरिंग कर तकनीकी मापदण्डों एवं गुणवत्ता का परिपालन किया जाये तथा नियत समय पर कार्यों को पूर्ण किया जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि इन कार्यों के लिए पृथक से कार्ययोजना तैयार कर पूरी गंभीरता के साथ संचालित किया जाये। वहीं नियत समयावधि के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने पर ध्यान केंद्रीत किया जाये। कलेक्टर श्रीमती नूपूर राशि पन्ना द्वारा ए. डी.बी. प्रोजेक्ट,संभाग बिलासपुर द्वारा सक्ती जिले के अन्तर्गत किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों ( सक्ती- टुण्ड्री एवं जैजैपुर मालखरौदा गोबराभांटा मार्ग ) के भौतिक प्रगति एवं सड़क चौड़ीकरण हेतु भू- अर्जन प्रकरणों की समीक्षा बैठक की। इस बीच कलेक्टर और अधिकारियों के बीच विस्तृत चर्चा किया गया एवं कलेक्टर द्वारा निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी और एडीबी के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Open Book

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.