June 21, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बनाएंगे बेहतर : विधायक चंद्रपुर और सक्ती कलेक्टर के मौजूदगी में जिला आरएमए संघ ने लिया प्रण

1 min read
Spread the love

ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बनाएंगे बेहतर : विधायक चंद्रपुर और सक्ती कलेक्टर के मौजूदगी में जिला आरएमए संघ ने लिया प्रण

सक्ती, 23 अप्रैल 2023/ आर एम. ए .(ग्रामीण चिकित्सा सहायक) संघ सक्ती द्वारा वार्षिक अधिवेशन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय राम कुमार यादव जी विधायक चंद्रपुर ,विशिष्ट अतिथि माननीय श्रीमती नूपुर राशि पन्ना IAS कलेक्टर जिला सक्ती, विशेष आमंत्रित अतिथि,डॉक्टर सूरज सिंह राठौर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सक्ती ,श्रीमती अर्चना तिवारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक सक्ती उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि माननीय रामकुमार यादव जी विधायक चंद्रपुर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त आर एम ए डॉक्टर्स का कार्यों का प्रशंसा करते हुए सभी आरएमए डॉक्टरों को इस महत्वपूर्ण कार्यो का निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं ज्ञापित किये।विशिष्ट अतिथि श्रीमती नूपुर राशि पन्ना आईएएस कलेक्टर जिला सक्ती इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी आर एम ए डॉक्टर को मोटिवेशनल स्पीच देकर सभी का मनोबल बढ़ाएं उन्होंने कहा स्वास्थ्य अमला के समस्त अधिकारी कर्मचारी में समर्पण एवं सेवा का भाव होना चाहिए और जिला सक्ती के समस्त स्वास्थ्य अमला को अच्छे कार्य करने हेतु शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि आगे भी हमें मिलकर बहुत सारे काम करने हैं। इसके पश्चात विशेष आमंत्रित अतिथि डॉक्टर सूरज सिंह राठौर सीएमएचओ सक्ती इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त आर एम ए को शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि 2008 में आर एम ए केडर की पदस्थापना छत्तिसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में की गई थी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आरएमए की पदस्थापना की गई थी । आर एम ए के पदस्थापना के बाद समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सफल संचालन पीएचसी स्तर पर होने लगा। स्वास्थ्य सूचकांकों में भी वृद्धि आई है तथा स्वास्थ्य विभाग अपनी उपलब्धियां को हासिल करने में सफल रहा है , इसके पश्चात कार्यक्रम के अंत में आर एम ए संघ जिला सक्त के अध्यक्ष कमल किशोर कौशिक जी एवं सचिव श्री धनेश कुमार साहू जी के द्वारा अतिथियों को मोमेंटो प्रदान कर आभार व्यक्त किए इस कार्यक्रम में समस्त आर एम ए जिला सक्ती उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.