June 17, 2026

dainik

RAIGARH ANCHAL

सिविक एक्शन प्रोग्राम में दिखा ग्रामीणों का उत्साह,बच्चों और महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर

1 min read
Spread the love

सिविक एक्शन प्रोग्राम में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

बच्चों और महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे कार्यक्रम स्थल पर

सुकमा…गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार छतीसगढ के अति-नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले के ग्राम मिसमा में माध्यमिक विधालय परसिर में दिनांक 30/मार्च/2023 को सीआरपीएफ 165 वीं वाहिनी के द्वारा सिविक एक्शन कार्यकम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जी/165 बटालियन के कम्पनी कमान्डर प्रफुल्ल मेडशिकर (सहा0कमां0)के द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल में ग्राम सरपंच श्रीमति पुजा कुमारी के साथ समस्त ग्रामवासी व मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में जरूरतमंद ग्रामीणों को रसोई में उपयोग के लिये बर्तन का वितरण किया गया। इससे ग्रामीणों में केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के प्रयासों के प्रति काफी उत्साह और स्नेहभाव देखने को मिला।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि के0रि0पु0बल 165 वीं वाहिनी के द्वारा समय_ समय पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के साथ आपसी विश्वास को बढाने व उन्हे समाज की मुख्यधारा से जोड़कर रचनात्मक कार्याे में उनकी(ग्रामीणों) सहभागिता बढाने के उद्देश्य से किया जाता रहा है।

आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय भागदारी और उपस्थिति निभाने के लिए कम्पनी कमान्डर जी/165 बटालियन के द्वारा सभी ग्रामीणों ,पत्रकारों,गाॅव के जिम्मेदार लोगों के प्रति आभार प्रकट किया गया। फिर उनके द्वारा आभार प्रदर्शन के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.